फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Congress, SP and BKU workers demonstrated

लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर विपक्ष ने जताया जोरदार विरोध

Mon, 04 Oct 2021 09:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 09:12 PM IST
विज्ञापन
Congress, SP and BKU workers demonstrated
कांग्रेस, सपा और भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के सामने दिया धरना
सपा ने पडरौना से कलेक्ट्रेट तक निकाला जुलूस, किया धरना-प्रदर्शन
हाथों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे भाकियू के पदाधिकारी और कार्यकर्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
कुशीनगर। लखीमपुर खीरी में किसानों और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के समर्थकों के बीच रविवार को हुए हिंसक टकराव में आठ लोगों की मौत को लेकर सोमवार को विपक्ष के लोग भड़के रहे। कांग्रेस, सपा और भाकियू ने कलेक्ट्रेट गेट पर धरना दिया। इन लोगों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस और सपा नेताओं ने राज्यपाल को संबोधित तो भाकियू कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इसके अलावा सपा कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालयों पर भी विरोध जताया।
कांग्रेस जिला कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट गेट के सामने धरना दिया। यह लोग लखीमपुर खीरी कांड की सूचना पर वहां जा रहे कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे थे। इन लोगों ने गिरफ्तार नेताओं के रिहाई की मांग की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने पार्टी की तरफ से मांग किया कि प्रियंका गांधी और राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा समेत गिरफ्तार कांग्रेस नेताओं को रिहा किया जाए, मंत्री अजय मिश्र को तुरंत बर्खास्त किया जाए, उसके बेटे और हमलावरों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए और लखीमपुर खीरी की घटना की सुप्रीमकोर्ट के न्यायाधीश से न्यायिक जांच कराई जाए। धरना प्रदर्शन में उमाशंकर मिश्र, वाजिद अली, मनीष जायसवाल, व्यास ओझा, जगदंबा सिंह, हिमांशु मिश्रा, अमरेंद्र प्रताप मल्ल, मो. जहीरुदीन, ऋषिकेश मिश्रा, आफताब आलम, नंदलाल चौहान, अमित मिश्रा, उपेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य लोग शामिल थे।
विज्ञापन

सपाइयों ने किया जोरदार प्रदर्शन
पडरौना। सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह लोग पडरौना से जनपद मुख्यालय तक प्रदर्शन करते हुए पहुंचे। इसके बाद कलेक्ट्रेट गेट को घेरकर धरने पर बैठ गए। धरने को एमएलसी रामअवध यादव, जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज यादव, पूर्व सांसद बालेश्वर यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विक्रमा यादव, जिला महासचिव शुकुरुल्लाह अंसारी, जिला उपाध्यक्ष कैसर जमाल, विजेंद्र पाल यादव सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया। इन्होंने लखीमपुर खीरी की घटना का जमकर विरोध किया। इनकी मांग थी कि लखीमपुर खीरी की घटना में अविलंब मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। इस घटना की न्यायिक जांच की जाए। सपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पीड़ित परिवारों से मिलने की अनुमति देने की मांग की। इस प्रदर्शन में कैलाश यादव, भोला यादव, राम प्रताप कुशवाहा, अखिलेश यादव, रामबदन विश्वकर्मा सहित अनेक लोग शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

लाठी-डंडा लेकर पहुंचे भाकियू कार्यकर्ता
पडरौना। लखीमपुर खीरी की घटना के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी कलेक्ट्रेट के बाहर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। इन लोगों ने हाथों में लाठी-डंडे लेकर नारेबाजी की। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। जिलाध्यक्ष ध्रुव नारायण यादव की अगुवाई में पहुंचे भाकियू पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कहा कि लखीमपुर खीरी में हुई किसानों की मौत के विरोध में धरना आयोजित है। इन लोगों ने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री को बर्खास्त कर घटना में शामिल सभी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस धरना प्रदर्शन में महिला जिलाध्यक्ष हलवंती देवी, लक्ष्मी यादव, सुभाष कुशवाहा, शंभू यादव, राजेंद्र गुप्ता, ध्रुव कुशवाहा, वशिष्ठ सिंह, दयाशंकर मद्घेशिया, रामबेलास गुप्ता सहित अन्य लोग शामिल थे। संवाद
सपाइयों को थाने ले गई सेवरही पुलिस
तमकुहीरोड। लखीमपुर खीरी की घटना के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने सेवरही कस्बे की पुरानी पुलिस चौकी चौराहे पर प्रदर्शन किया। इनकी अगुवाई पूर्व चेयरमैन त्रिभुवन जायसवाल कर रहे थे। प्रदर्शन कर रहे पांच सपा कार्यकर्ताओं को सेवरही पुलिस थाने ले गई और बैठाए रखा। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। इस दौरान सलीम आलम, मक्खन जायसवाल, राहुल यादव, अकबर जमाल, विक्की कुमार को पुलिस थाने ले गई थी। संवाद
तहसील में प्रदर्शन किया, ज्ञापन सौंपा
कप्तानगंज। सपा कार्यकर्ताओं ने घनश्याम यादव की अगुवाई में सोमवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। इनके साथ पूर्व विधायक पूर्णवासी देहाती और शंभू चौधरी सहित कई पदाधिकारियों ने छह सूत्री ज्ञापन एसडीएम कोमल यादव को सौंपा। प्रदर्शन में कैलाशचंद कन्नौजिया, अफताब अंसारी, परवेज आलम, डॉ. केके यादव, सतीश यादव, काशी नरेश सिंह, भोला यादव, रमेश यादव, रामप्यारे कुशवाहा आदि मौजूद थे। संवाद
खड्डा में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा
खड्डा। लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कस्बे के सुभाष चौक पर प्रदर्शन किया। इसके बाद अपना ज्ञापन तहसीलदार गोपाल त्रिपाठी को सौंपा। इस दौरान काफी संख्या में कार्यकर्ता और पुलिस फोर्स मौजूद थी। संवाद
विरोध में सड़क पर उतरे कामरेड
जौरा बाजार। लखीमपुर खीरी की घटना के विरोध में उत्तर प्रदेश किसान सभा के जिला कौंसिल की तरफ से भी विरोध प्रदर्शन किया गया। इन लोगों ने जिलाध्यक्ष कामरेड मोहन प्रसाद गोंड की अगुवाई में कसया तहसील पहुंचकर धरना दिया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। इस दौरान सुखदेव यादव, रामप्रसाद गोंड, गोलू गोंड, नंदलाल प्रसाद, रामजतन प्रसाद पटेल, डॉ. अनीता, कामरेड रत्नाकर शर्मा, प्रमोद गुप्ता, रंभावती देवी सहित अन्य लोग मौजूद थे। संवाद

तहसील परिसर में दिया धरना
हाटा। लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत के विरोध में हाटा विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्वमंत्री राधेश्याम सिंह की अगुवाई में तहसील परिसर में धरना दिया। शाम को कार्यकर्ताओं ने भी धरना समाप्त किया। इस दौरान काफी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed