फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Congress leader cases, vehicles seized

कांग्रेस नेता पर केस दर्ज, वाहन सीज

Sat, 07 Jan 2017 11:21 PM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 07 Jan 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
Congress leader cases, vehicles seized
वाहन सीज - फोटो : अमर उजाला
 शनिवार की शाम को जटहां बाजार पुलिस ने क्षेत्र के चिरगोड़ा गांव में कांग्रेस का झंड लगे एक लक्जरी वाहन को पकड़ा। इसमें पडरौना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस का टिकट मांग रहे एक नेता की प्रचार सामग्री लदी थी। पुलिस ने इसे आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला मानते हुए कांग्रेस नेता व उनके ड्राइवर के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कर वाहन को सीज कर दिया।      
विज्ञापन

जटहा एसओ अरुण कुमार और एसआई दयानंद सिंह शनिवार की शाम को क्षेत्र में राजनीतिक दलों के नेताओं की तरफ से विधानसभा चुनाव से संबंधित लगवाए गए बैनर-पोस्टर को हटवा रहे थे। एसओ अरुण कुमार के अनुसार चिरगोड़ा गांव में एक लक्जरी वाहन पर सवार कुछ लोग कांग्रेस का बड़ा झंडा लगाकर प्रचार कर रहे थे। वाहन की जांच की गई तो उसमें कांग्रेस का 50 पोस्टर मिला। पुलिस इस वाहन को थाने ले गई। देर शाम एसओ की तहरीर पर मनीष जायसवाल उर्फ़ मंटू और वाहन चालक रमाशंकर राव के विरुद्ध चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया। चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पडरौना नगर पालिका की चेयरमैन शिवकुमारी देवी के पुत्र मनीष उर्फ मंटू जायसवाल पडरौना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस से टिकट के दावेदार हैं। मनीष इससे पहले तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र से बसपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। एसओ अरुण कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है। नियमानुसार कार्रवाई हो रही है।      
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed