फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   congress

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने जलाया पुतला

Sun, 11 Apr 2021 11:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
congress
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने जलाया पुतला
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं से हुई झड़प, पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड(कुशीनगर)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने रविवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और तमकुही विधायक के सेवरही स्थित आवास के सामने पुतला जलाया। इस दौरान कांग्रेस व एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया और एबीवीपी के कार्यकर्ताओं को थाने ले गई।
रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक सागर जायसवाल व जिला संगठन मंत्री वीरप्रताप की अगुवाई में मुकुल, आशीष, सौरभ, राजधीर, अभिषेक, सर्वेश, कुंदन, सुजीत, संदीप, नीतीश, अजय, वारिस, सौरभ, पिंकू आदि कार्यकर्ता संगठन का कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के आवास पर पहुंचे। ये लोग कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा आरएसएस और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ की गई टिप्पणी की निंदा कर रहे थे। इन कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए उनका पुतला जलाया। जानकारी होने पर कांग्रेस कार्यकर्ता भड़क गए। इस दौरान कांग्रेस और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प होने लगी। सूचना पर पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे सेवरही पुलिस चौकी इंचार्ज पुरुषोत्तम राव ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष अमित कुमार बंटी ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध जताने का हक सभी को है। लेकिन पुतला फूंकने के बाद विधायक के आवास में तोड़फोड़ करना निंदनीय है। वहीं एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने इस आरोप को बेबुनियाद बताते हुए कांग्रेस समर्थकों पर उन्हें मारने-पीटने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एबीवीपी के सभी कार्यकर्ताओं को पुलिस सेवरही थाने ले गई। एसएचओ एमपी चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। वे एबीवीपी कार्यकर्ताओं को थाने ले गए। यह जानकारी मिलते ही आरएसएस और भाजपा समर्थक हिमांशु वर्मा, अभिषेक शुक्ल, आदित्य जायसवाल, राहुलदेव वर्मा, हिमांशु जायसवाल, आदित्य वर्मा आदि लोग भी थाने पहुंच गए। जहां सीओ फूलचंद्र कन्नौजिया से एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस समर्थकों पर उन्हें मारने-पीटने का आरोप लगाते हुए तहरीर सौंप कर कार्रवाई की मांग की। सीओ तमकुहीराज फूलचंद्र कन्नौजिया ने कहा कि दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed