फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   congress burnt pm effigy

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री का पुतला जलाया

Wed, 02 Nov 2016 10:53 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Wed, 02 Nov 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
congress burnt pm effigy
राजनी‌ितति - फोटो : santosh verma
पडरौना। दिल्ली में राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार की देर शाम नगर के सुभाष चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रामबेलास सिंह के अगुवाई में बुधवार की शाम छह बजे कार्यकर्ता नगर के तिलक चौक पर एकत्रित हुए। वहां से प्रधानमंत्री व केंद्र सरकार के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी करते हुए सुभाष चौक पर पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष को सरकार की गलत नीतियों का विरोध करने का पूरा हक है। विपक्ष के नेता को किसी पीड़ित के घर जाने से रोकना लोकतंत्र की हत्या करने के समान है। केंद्र सरकार ने दिल्ली में राहुल गांधी को हिरासत में लेकर इसी तरह का कार्य किया है। केंद्र सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों की बजाय तानाशाही रवैया अपना रही है। इसके बाद प्रधानमंत्री का पुतला जलाया गया। इस दौरान मनीष जायसवाल, सुशीला गिरि, संतोष श्रीवास्तव, कृष्ण प्रताप चंदन, जहीरूद्दीन, बैजनाथ सिंह, रहीम, शमसेर मल्ल सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed