फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Congratulated the victory of BJP candidate by distributing sweets in Musahar Basti.

Kushinagar News: मुसहर बस्ती में मिठाई बांट कर दी भाजपा उम्मीदवार के जीत की बधाई

Thu, 06 Jun 2024 04:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 06 Jun 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
Congratulated the victory of BJP candidate by distributing sweets in Musahar Basti.
सांसद विजय कुमार दूबे की जीत पर पडरौना नगर में खुशी मनाते कार्यकर्ता।
पडरौना। क्षेत्र के विंदवलिया गांव की मुसहर टोली में भाजपा विजय कुमार दुबे की जीत की खुशी मनाई गई। इस मौके पर मुसहर समाज के लोगों में मिठाई वितरित कर उन्हें जीत की बधाई दी गई।
विज्ञापन

भाजपा नेता पप्पू पांडेय ने कहा कि नाहर छपरा मुसहर टोली में बने बूथ नंबर 168 पर सपा 45 व भाजपा 354 मत पाई है। इसी तरह बूथ नंबर 204 विंदवलिय में सपा को 138 व भाजपा को 342 मत, बूथ नंबर 167 पर सपा को 64 व भाजपा को 323, बूथ संख्या नंबर 116 पर सपा को 52 व भाजपा को 375 और भागड़ा पिपरासी मुसहर टोली में बूथ संख्या 370 पर सपा को 216 और भाजपा को 349 मत मिले हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जितनी भी योजनाएं संचालन की है उसमें आदिवासी गरीब और मुसहर परिवारों को प्राथमिकता पर रखा है। इसका परिणाम है कि मुसहर परिवार भाजपा को वोट दिए हैं।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व ग्राम प्रधान मनोज गोंड, कैलाश मुसहर, जीरिया मुसहर, सरवन मुसहर, चंद्रमुखी मुसहर, मोहन मुसहर, नारायण मुसहर, जानकीय मुसहर, फूलमती मुसहर, कैलाशी मुसहर, भांगिया मुसहर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाजिलनगर प्रतिनिधि के अनुसार देवरिया लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी शशांक मणि की जीत पर बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा ने कहा कि यह जीत पार्टी कार्यकताओं के बदौलत ही मिली है। जिला उपाध्यक्ष दिवाकर मणि त्रिपाठी ने कहा कि लोकसभा के फाजिलनगर विधानसभा में काफी अंतर से जीत मिली है। यह कार्यकर्ताओं के उत्साह और पार्टी के प्रति निष्ठा को दर्शाती है।

इस दौरान किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय राय, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राधेश्याम पांडेय, विजय शंकर तिवारी, मनंजय तिवारी, श्रीनिवास राय, डाॅ. कन्हैया शर्मा, अमलेश तिवारी, मुकुल तिवारी, अनिल जायसवाल, नंदकिशोर पांडेय, पंकज पांडेय, विनय तिवारी, राणाप्रताप मिश्र, दुर्गेश सिंह, दिग्विजय सिंह, कुलदीप उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed