{"_id":"6ab591415cae987e3e048829","slug":"congestion-of-e-rickshaws-at-kushinagar-gate-inconvenience-increases-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-168731-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कुशीनगर गेट पर ई-रिक्शा का जमावड़ा, बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कुशीनगर गेट पर ई-रिक्शा का जमावड़ा, बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
कुशीनगर। कुशीनगर मुख्य प्रवेश द्वार के सामने हाईवे किनारे ई-रिक्शा का जमावड़ा लगा रहता है। यह अव्यवस्था आसपास के लोगों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बन चुका है। सर्विस रोड पर ई-रिक्शा व ऑटो खड़े होने से आवाजाही तो प्रभावित होती ही है, हाईवे पर हादसे का खतरा भी बना रहता है।
मुख्य प्रवेश द्वार के पास आवागमन को सुगम बनाने के लिए सर्विस लेन बनाया गया है। जहां सुबह से शाम तक ई-रिक्शा का कब्जा रहता है। सर्विस रोड पर जगह नहीं मिलने के कारण रोडवेज सहित निजी बस यात्रियों को बैठाने व उतारने के लिए सर्विस रोड की जगह हाईवे की मुख्य लेन पर ही रोक देते हैं। हाईवे की मुख्य लेन पर बस रुकने के कारण पीछे से तेज रफ्तार में आने वाले वाहनों को ब्रेक लगाना पड़ता है। कई बार दोपहिया वाहन चालक और दूसरी गाड़ियां हादसे होने से बाल-बाल बचती हैं। सर्विस लेन पूरी तरह से ई-रिक्शा व ऑटो का स्टैंड स्थल में तब्दील हो जाने के चलते पैदल यात्रियों को भी आवाजाही करने में दिक्कत होती है।
00000
कोट:-
हाईवे के मुख्य लेन से लेकर सर्विस लेन कहीं पर वाहनों का जमावड़ा नहीं होना चाहिए। यह हाईवे सहित ट्रैफिक नियम के खिलाफ है। हाईवे पर वाहनों के लगने वाले जमावड़े को लेकर समय-समय पर कार्रवाई भी की जाती है। सुचारु व सुरक्षित आवागमन के लिए ट्रैफिक नियमों का ख्याल लोगों को भी रखनाचाहिए। हर व्यक्ति के सकारात्मक रुचि से ही बदलाव लाया जा सकता है। -चिन्मय दूबे, साइट इंजीनियर,एनएचएआई गोरखपुर
विज्ञापन
00000
हाईवे की सर्विस रोड पर काफी वाहनों की आवाजाही होती है। गेट के सामने ही सर्विस रोड पर ऑटो व ई-रिक्शा का जमावड़ा लगा रहता है। इससे सर्विस रोड की चौड़ाई घट जाती है और लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में रोडवेज व निजी बस नहीं रुक पाती हैं। -केशव सिंह, सभासद,वार्ड -21 बुद्धनगरी
00000
गोरखपुर की तरफ से आने वाली रोडवेज की बसें मुख्य लेन से कटकर सर्विस रोड से कसया व पडरौना शहर के लिए जाती हैं। लेकिन कुशीनगर में हाईवे का उत्तरी सर्विस रोड संकरा है। जहां से वाहनों के आवागमन में दिक्कत होती है। सर्विस रोड पर अगर कोई वाहन सामने से आ जाए तो जाम लग जाता है। -राजेंद्र पांडेय, वार्ड नंबर-21 बुद्धनगरी