फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Conduct a survey of illegal hospitals and prepare a list of those practising privately

Kushinagar News: अवैध अस्पतालों का करें सर्वे, प्राइवेट प्रैक्टिस करने वालों की बनाएं सूची

Fri, 27 Jun 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 27 Jun 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Conduct a survey of illegal hospitals and prepare a list of those practising privately
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागर में बृहस्पतिवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। इसमें एक जुलाई से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान और 11 जुलाई से दस्तक अभियान के सफल क्रियान्वयन की चर्चा कर अधिकारियों में जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में डीएम ने प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले चिकित्सकों की सूची एकत्र करने, बिना लाइसेंस के संचालित हॉस्पिटल का सर्वे करने और स्वास्थ्य विभाग में पंजीकृत प्राइवेट अस्पतालों की सूची डिस्प्ले करने के लिए सीएमओ को निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले चिकित्सकों को चिन्हित करते हुए कंट्रोल रूम का नंबर जारी करें, ताकि लोग भी प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले की सूचना दे सकें। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं को शीघ्र भुगतान कराने के निर्देश दिया। बिना पंजीकरण के संचालित अस्पतालों पर कार्रवाई के लिए डीएम ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग पंजीकृत हॉस्पिटल का डिस्प्ले करें, ताकि बिना लाइसेंसधारी हॉस्पिटल की सूचना जिले के लोगों को मिल सके।
विज्ञापन

उन्होंने बाढ़ संभावित क्षेत्रों में चिकित्सकों की तैनात करने, सभी आवश्यक दवाओं आदि की उपलब्धता के संबंध में सीएमओ को निर्देश दिए। बैठक में बनाए जा रहे आयुष्मान कार्ड में प्रगति सही नहीं मिलने पर डीएम नाराजगी जताई। डीएम ने सभी के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिस विभाग की जो भी कार्ययोजना है, उसके अनुसार कार्य करें। सभी विभाग अपना माइक्रो प्लान तैयार कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने संचारी रोग से संबंधित विभागों के अधिकारियों को गंभीर रहने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि संचारी रोग की रोकथाम के लिए शीघ्र टीम बनाकर क्षेत्र में जनजागरूकता व अन्य गतिविधियां युद्धस्तर पर संचालित करें।

इस दौरान सीडीओ गुंजन द्विवेदी, सीएमओ डॉ. अनुपम भास्कर, सीवीओ डॉङ रविंद्र, जिला कृषि अधिकारी डॉ. मेनका, जिला उद्यान अधिकारी कृष्ण कुमार, डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी, रोहित यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed