फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Condemnation of lathicharge on opposition leaders

Kushinagar News: विपक्षी नेताओं पर लाठीचार्ज की निंदा

Fri, 20 Feb 2026 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 20 Feb 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Condemnation of lathicharge on opposition leaders
पडरौना कठकुईया मोड़ पर धरना प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता।स्रोत-सोशल मीडिया
पडरौना। विधानसभा घेराव के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बृहस्पतिवार को पार्टी नेताओं ने शहर के कठकुइयां मोड़ स्थित गांधी प्रतिमा के पास धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे नेताओं ने विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन बताते हुए नाराजगी जताई।
विज्ञापन

प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे जिलाध्यक्ष रविंद्र विश्वकर्मा ‘राधे’ ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र की आवाज दबाना चाहती है। मनरेगा को बचाने के लिए जब कांग्रेस कार्यकर्ता लखनऊ पहुंच रहे थे, तो उन्हें रोका गया और लाठियां चलाई गईं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति होती है, तो कांग्रेस भाजपा सरकार का कड़ा विरोध करेगी। कांग्रेस नेता मोहम्मद जहरूद्दीन ने प्रदर्शन के दौरान जिले के 700 छात्रों के आवेदन निरस्त होने का मुद्दा भी उठाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed