फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Concern increased due to fluctuations in the water level of Gandak

गंडक के जलस्तर में उतार-चढ़ाव से बढ़ी चिंता

Sat, 30 Jul 2022 01:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Concern increased due to fluctuations in the water level of Gandak
गंडक नदी का डिस्चार्ज बड़ने से एपी बांध पर बढ़ा कटान का खतरा। - फोटो : KUSHINAGAR
गंडक के जलस्तर में उतार-चढ़ाव से बढ़ी चिंता
विज्ञापन

नदी का डिस्चार्ज 1.43 लाख क्यूसेक पर पहुंचा
बृहस्पतिवार को दिन में डिस्चार्ज 1.29 लाख क्यूसेक था
तमकुहीरोड। गंडक नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव के चलते इसके किनारे बसे गांवों के लोगों की चिंता बढ़ गई है। इसके जलस्तर में उतार-चढ़ाव से कटान का खतरा बढ़ जाता है। बृहस्पतिवार को दिन में खड्डा क्षेत्र के भैसहां गेज स्थल पर नदी का जलस्तर 1.29 लाख क्यूसेक था तो रात में बढ़कर 1.43 लाख क्यूसेक पर पहुंच गया। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि खड्डा से तमकुहीराज तहसील क्षेत्र में गंडक नदी का पानी पहुंचने में 24 घंटे लगते हैं। इसलिए शुक्रवार दोपहर बाद से जलस्तर बढ़ने से लोग चिंतित हैं।

मानसून सत्र का एक महीना से अधिक समय बीत जाने के बाद एक बार फिर गंडक के जलस्तर में उतार-चढ़ाव शुरू हो गया है। पिछले तीन दिन से जो डिस्चार्ज सवा लाख क्यूसेक के आसपास बना हुआ था, वह बृहस्पतिवार रात दस बजे अचानक बढ़ कर 1.43 लाख क्यूसेक के पार पहुंच गया। इससे अहिरौलीदान के कचहरी टोला में किलोमीटर 14.500 पर, एपी बांध के जवहीदयाल में किलोमीटर 2.600 से किलोमीटर 3.000 के बीच, नरवाजोत में किलोमीटर 1.400 से किलोमीटर 1.700 के बीच, पिपराघाट के दहारी टोला से तवकल टोला के बीच, घघवा जगदीश से चैनपट्टी के बीच सहित कई अन्य संवेदनशील जगहों पर भी पानी का दबाव व कटान का खतरा बढ़ने लगा है। तटबंधों के किनारे बसे गांवों के लोगों की चिंता बढ़ गई है। बांध किनारे बसे पुजारी सिंह, दूधनाथ शर्मा, संजय सिंह, सहदेव चौहान, जालंधर साह, प्रताप सिंह का मानना है कि गंडक का डिस्चार्ज बढ़ने-घटने का यह सिलसिला अगस्त माह के अंतिम सप्ताह तक चलेगा। ऐसे में बांध की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए तो स्थिति कभी भी बिगड़ सकती है और बांध के साथ गांवों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है।
विज्ञापन

बाढ़ खंड तृतीय के एसडीओ श्रवण कुमार प्रियदर्शी का कहना है कि सभी जगह पूरी तैयारी के साथ नजर रखी जा रही है। बांध पूरी तरह सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed