{"_id":"671974f054494ed79c0bbe94","slug":"composite-school-barwan-bazar-overall-champion-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-125297-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कंपोजिट विद्यालय बरवां बाजार ओवरआल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कंपोजिट विद्यालय बरवां बाजार ओवरआल चैंपियन
Thu, 24 Oct 2024 03:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 24 Oct 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
पकवा इनार। बुद्ध इंटर कॉलेज के स्टेडियम पर बुधवार को ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता हुई। कंपोजिट विद्यालय बरवां बाजार ओवरआल चैंपियन रहा। विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को शील्ड, ट्राफी व मेडल देकर सम्मानित किया गया।
योग में कंपोजिट कसया की बालक व बालिका वर्ग की टीम अव्वल रही। जूनियर बालक 100 मीटर दौड़ में सोनबरसा डीह के समीर अली, बालिका 100 मीटर दौड़ में कम्पोजिट विद्यालय बरवा बाजार की नर्गिस, बालक वर्ग 200 मीटर दौड़ में भलुही मदारी पट्टी के आदित्य प्रसाद, बालिका 200 मीटर दौड़ में कम्पोजिट विद्यालय बरवा बाजार की नर्गिस अव्वल रहे। प्राथमिक स्तर के बालक वर्ग के 50 मीटर दौड़ में बोधा पट्टी के अमीर अंसारी व बालिका वर्ग में कंपोजिट विद्यालय की अनुराधा चौधरी प्रथम स्थान पर रहे। 100 मीटर बालक वर्ग में प्रा. वि. डेलियहवा के अरविंद यादव, 100 मीटर बालिका में विशंभरपुर की खुशी मौर्या प्रथम स्थान पर रहीं। बालक वर्ग 200 मीटर दौड़ में कंपोजिट विद्यालय बरवा बाजार के सुशील वर्मा, बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय सोनबरसा डीह की शबनम खातून अव्वल रहीं। कबड्डी प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय डेलियहवा, खो-खो में कंपोजिट विद्यालय बरवा बाजार प्रथम स्थान पर रहा। कंपोजिट विद्यालय बरवां बाजार ओवरआल चैंपियन रहा।
इसके पूर्व मुख्य अतिथि बुद्ध पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर विनोद मोहन मिश्र ने खिलाड़ियों को खेल भावना, सत्यनिष्ठा व स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना से खेलने की शपथ दिलाई। उन्होंने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन, पुष्पार्चन व मार्च पास्ट की सलामी लेकर शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर गौरव तिवारी, प्रोफेसर अमृतांशु शुक्ल, डा. निगम मौर्य, बीईओ विजय पाल नारायण त्रिपाठी, सामाजिक कार्यकर्ता ओमप्रकाश जायसवाल, कृष्ण कुमार जायसवाल, सभासद केशव सिंह, गिरिजेश सिंह, वीरेंद्र कुमार तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
बीईओ विजय पाल नारायण त्रिपाठी ने विजेता व उपविजेता टीम को शील्ड, ट्राफी व मेडल प्रदान किया। स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर हौसला बढ़ाया। इस मौके पर प्रधानाचार्य उमेश उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष अनिल प्रताप राव, प्रधानाध्यापक भगवंत कुमार सिंह, वाहिद अली, मनोज सिंह आदि मौजूद थे।