फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Complaints of irregularities in the Amrit Sarovar project; a team conducted an investigation.

Kushinagar News: अमृत सरोवर के काम में धांधली की शिकायत, टीम ने की जांच

Sat, 13 Dec 2025 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 13 Dec 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Complaints of irregularities in the Amrit Sarovar project; a team conducted an investigation.
जौरा बाजार। फाजिलनगर विकास खंड के ग्रामसभा रहसूजनूबीपट्टी में बने अमृत सरोवर में धांधली की शिकायत पर शुक्रवार को तीन सदस्यीय समिति ने पहुंचकर जांच की। जांच में काम अब तक अधूरा पाया गया और निमार्ण में प्रयुक्त सामान गुणवत्तायुक्त नहीं मिले।
विज्ञापन

सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव के निर्देश पर जिला बचत अधिकारी अमित श्रीवास्तव, जेई जितेन्द्र यादव, फाजिलनगर ब्लाॅक के तकनीकी सहायक सुनील भारती व अमरेंद्र प्रसाद ने रहसू जनूबी पट्टी में पहुंचकर अमृत सरोवर के निर्माण कार्य की जांच-पड़ताल की। यह जांच गांव के ही रहने वाले हरिकेश की शिकायत पर हुई।
विज्ञापन

उन्होंने सीडीओ से बीते दिनों अमृत सरोवर के निर्माण में धांधली की शिकायत दर्ज कराई थी। गांव के महंथ राव, प्रभाकर राय,पंकज राव, रविन्द्र प्रसाद, शंभू यादव ने टीम से निष्पक्ष जांच करने की बात कही। जिला बचत अधिकारी ने कहा कि शिकायत की जांच हुई है। जांच रिपोर्ट सीडीओ को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed