फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Complaint lodged with the DM regarding the misuse of government funds.

Kushinagar News: डीएम से की सरकारी धन के दुरुपयोग की शिकायत

Thu, 16 Jul 2026 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 16 Jul 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Complaint lodged with the DM regarding the misuse of government funds.
उजारनाथ। तमकुहीराज ब्लॉक के अमरवा बुजुर्ग के ग्रामीणों ने सरकारी धन के दुरुपयोग और निर्माण कार्य में वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाते हुए बुधवार को डीएम को शिकायती पत्र सौंपा है। ग्रामीणों ने तकनीकी व वित्तीय जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

गांव के अमरजीत कुशवाहा, अभिषेक पांडेय, दिनेश कुशवाहा, इम्तियाज, जोगिंदर, गनेश, अवधेश, बाबूराम, रमेश, हरिहर,अनिरुद्ध, विंध्याचल, लालबचन का आरोप है कि जिस रास्ते का अभी इंटरलाकिंग कराया गया है, वहां पर पीडब्ल्यूडी की तरफ से पिच सड़क बनना तय था। जानबूझकर इंटरलाकिंग सड़क बनाकर सरकारी धन को खपाया गया। निर्माण के दो महीने बाद ही अब उसे उखाड़कर दूसरे स्थान पर इस्तेमाल किए जाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने ग्राम प्रधान पर अमर्यादित व्यवहार करने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने व्यायाम पार्क व वहीं पर कूड़ा डंपिंग स्थल के रूप में इस्तेमाल करने की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ताओं ने जांच पूरी होने तक हुए निर्माण कार्यों से संबंधित अभिलेख सुरक्षित रखने व सरकारी धन की वसूली करने के साथ कार्रवाई की मांग की है। मामले में ग्राम प्रधान मंजीत उर्फ राजकुमार ने कहा कि लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं। चुनावी राजनीति के कारण झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed