{"_id":"676313f5a5a59352d207ac28","slug":"complaint-about-construction-of-mosque-on-government-land-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-128543-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सरकारी जमीन पर मस्जिद निर्माण की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सरकारी जमीन पर मस्जिद निर्माण की शिकायत
Wed, 18 Dec 2024 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 18 Dec 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
हाटा। नगर पालिका के गांधी नगर वार्ड में मस्जिद का सरकारी विस्तार होने की शिकायत सीएम तक पहुंची थी। सीएम के निर्देश पर बुधवार को सुबह से शाम तक भारी पुलिसबल और प्रशासन की मौजूदगी में राजस्कर्मियों ने पैमाइश की। इसको लेकर मौके पर दोनों समुदाय के बीच तनातनी की स्थिति बनी रही।
दोनों पक्ष से प्रशासन ने जमीन का अभिलेख मांगा और नगर पालिका तथा तहसील से भी रिकाॅर्ड मंगाया गया। शाम को पहुंचे एसपी संतोष कुमार मिश्रा और डीएम विशाल भारद्वाज मातहतों के साथ वार्ता कर जमीन की नवैयत जानने में जुटे रहे। माहौल को देखते हुए देर रात तक मोहल्ले में पुलिस जमी रही।
गांधी नगर वार्ड नंबर 21 में करमहा चौराहे के पास मदनी मस्जिद का निर्माण करीब दो दशक पूर्व हुआ था। वर्तमान में इसका विस्तार कराया जा है। हाटा नगर पालिका निवासी रामबचन सिंह ने सीएम को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि मस्जिद का जो विस्तार हो रहा है। वह सरकारी जमीन है। इस पर स्थानीय प्रशासन की ओर से रोक नहीं लगाई जा रहा है और एशिया की सबसे बड़ी मस्जिद बनाने की योजना है।
विज्ञापन
सीएम ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम को जांच के निर्देश दिए। डीएम के आदेश पर सुबह करीब दस बजे गांधी नगर वार्ड में मदनी मस्जिद के पास एएसपी रितेश कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन वैभव मिश्रा और कई थाने की पुलिस के साथ पहुंचे। साथ में एसडीएम प्रभाकर सिंह और राजस्व की टीम भी शामिल रही। पूरे दिन चली पैमाइश के बाद प्रशासन ने दोनों पक्षों से जमीन का कागजात तलब किए और सरकारी अभिलेख के अनुसार जमीन की दोबारा पैमाइश कराई। इसको लेकर दोनों पक्षों के लोग मौके पर मौजूद रहे और तनातनी की स्थिति बनी रही।
देर शाम तक मोहल्ले में पुलिस प्रशासन की टीम जमी रही। मस्जिद के दक्षिण दिशा मस्जिद के पक्षकारों ने टिनशेड लगाया था, जिसे पैमाइश के दौरान हाटा लिया। मस्जिद निर्माण कराने वाले पक्ष का दावा है कि 32 डिस्मिल जमीन मस्जिद निर्माण के लिए बैनामा लिया गया है। 30 डिस्मिल जमीन में ही मस्जिद का निर्माण किया गया है। शाम करीब छह बजे डीएम, एसपी, एडीएम प्रशासन मौके से तहसील पहुंचे और उस जमीन से संबंधित पत्रावलियों का अवलोकन करने में जुटे रहे।