फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Complained to the test center

परीक्षा केंद्र दूर बनाने की शिकायत की

Wed, 16 Dec 2015 11:34 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
अमर उजाला/कुशीनगर Updated Wed, 16 Dec 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
पडरौना। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पडरौना से प्रशिक्षण लेने वाले प्रशिक्षणार्थी स्कूल से परीक्षा केंद्र करीब 12 किलोमीटर दूर ग्रामीण क्षेत्र में बनाए जाने से परेशान हैं। प्रशिक्षणार्थियों ने विभाग के परीक्षा परिषद के सहायक निदेशक से इसकी शिकायत की है।
विज्ञापन

आईटीआई पडरौना में प्रशिक्षण लेने वाले प्रशिक्षणार्थियों के मुताबिक नगर में करीब 12 ऐसे विद्यालय हैं, जिन्हें परीक्षा केंद्र बनाया जा सकता था। पिछले सत्र तक पडरौना में ही परीक्षा केंद्र बनते रहे हैं, लेकिन इस बार एसबी इंटर कॉलेज साढ़ी खुर्द को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जिससे परीक्षार्थियों को वहां पहुंचने पर दिक्कतें होंगी।
विज्ञापन

प्रशिक्षणार्थियों के मुताबिक राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पडरौना में तकरीबन 700 प्रशिक्षणार्थी पंजीकृत हैं, जो जनपद के विभिन्न हिस्सों से ताल्लुक रखते हैं। 21 जनवरी से 26 फरवरी के बीच आईटीआई की परीक्षा होनी है। पडरौना, नौरंगिया, कसया और सेवरही सहित चार राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान तथा 10 निजी ट्रेनिंग स्कूल हैं, जिनमें ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र प्रशिक्षण ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र दूर होने से उन्हें कई तरह की असुविधाएं होंगी। शिकायत करने वालों में अमित शुक्ला, मनीष सिंह, प्रदीप यादव, संदीप गुप्ता, अमित जायसवाल, अमित मल्ल सहित कई प्रशिक्षणार्थी शामिल हैं। इस संबंध में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पडरौना के प्राचार्य अमित कुमार मद्धेशिया का कहना था कि यह आरोप बिल्कुल गलत है। जनपद मुख्यालय रवींद्रनगर से कुछ ही दूरी पर वह विद्यालय है, जिसे परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

वह विद्यालय पडरौना-कसया रूट पर है। नगर में परीक्षा केंद्र होने पर परीक्षार्थियों को जाम से जूझना पड़ता। देवरिया, गोरखपुर सहित अन्य जनपदों में परीक्षा केंद्रों की दूरी 20-25 किलोमीटर होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed