{"_id":"6071e76b8ebc3e591f495ed6","slug":"complain-in-manrega-work-kushinagar-news-gkp391563681","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा : मानक के अनुसार नहीं हुआ काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा : मानक के अनुसार नहीं हुआ काम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनरेगा : मानक के अनुसार नहीं हुआ काम
भाजपा कार्यकर्ताओं ने की शिकायत, बीडीओ बोले- सचिव से मांगी गई है रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
जटहां बाजार। विशुनपुरा क्षेत्र में मनरेगा के कार्यों में धांधली की शिकायत भाजपा कार्यकर्ताओं ने डीएम से की है। आरोप है कि जरार गांव में बंधे पर मनरेगा योजना से मिट्टी भराई का कार्य मानक के विपरीत कराया गया है।
आरोप है कि विशुनपुरा ब्लॉक के जरार गांव से एक बंधा गया है। इस पर मनरेगा से मिट्टी भरने की स्वीकृति बीडीओ की तरफ से दी गई थी। ग्राम पंचायत की तरफ से हुए कार्य में नियमों की अनदेखी की गई। कार्य का भौतिक सत्यापन करने के लिए मौके पर सक्षम अफसर या कर्मचारी नहीं गए। गांव के लोगों का कहना है कि दो दिन में ट्रैक्टर ट्राली से मिट्टी गिराया गया था, जबकि मनरेगा योजना में कहीं ऐसा प्रावधान नहीं है। मजदूरों को लगाकर ही कार्य कराई जाना है। भाजपा के विशुनपुरा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम गुप्त, विंध्यवासिनी श्रीवास्तव आदि ने डीएम को शिकायती पत्र देकर इस कार्य की जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है। बीडीओ आनंद प्रकाश ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद कार्य रोक दिया गया है। सचिव से पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी जाएगी, उसके बाद कार्रवाई होगी।