फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Competition to come home on Holi, fight for seats in trains

Kushinagar News: होली पर घर आने की होड़, ट्रेनों में सीट के लिए मारामारी

Thu, 21 Mar 2024 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 21 Mar 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Competition to come home on Holi, fight for seats in trains
प्लेटफार्म नंबर एक पर छोटा शेड होने से बारिश में भीगकर जाते सत्याग्रह एक्सप्रेस से दिल्ली से आन
पडरौना/कप्तानगंज। होली त्योहार पर घर आने की होड़ और 31 मार्च तक लंबी दूरी की अधिकतर ट्रेनें फुल होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। महानगरों से आने वाली ट्रेनों में काफी भीड़ रह रही है। टिकट कंफर्म नहीं होने के से लोगों को कठिनाइयों के बीच सफर करना पड़ रहा है। लंबी दूरी से कप्तानगंज तक आने और कप्तानगंज से दिल्ली, मुंबई जाने वाली ट्रेनों मेंं सीट नहीं बची है। बुधवार को 11.30 बजे दिल्ली से रक्सौल जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस प्लेटफार्मर नंबर एक पर पहुंची तो काफी संख्या में यात्री उतरे,प्लेटफार्म पर लगे शेड की लंबाई कम होने के कारण उसी समय अचानक बारिश आने से अफरातफरी मच गई। आरपीएफ भी प्लेटफार्म पर सक्रिय नजर नहीं आया। जिसके चलते प्लेटफार्म नंबर एक से दो पर जाने के लिए यात्री ओवरब्रिज के बजाए रेलवे लाइन पार कर जाते नजर आए।
विज्ञापन

गोरखपुर-नरकटियागंज रेल खंड के कप्तानगंज रेलवे जंक्शन होने के कारण दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, जम्मू, कोटा, लखनऊ, कानपुर, मुजफ्फरपुर, नरकटियागंज, बेतिया, रक्सौल तक के लिए ट्रेनें चलती हैं। इन दिनों होली में घर आने वालों की वजह से ट्रेनों में ज्यादे भीड़ रह रही है। कप्तानगंज, पडरौना रेलवे स्टेशन पर भी चहल-पहल बढ़ गई है। ट्रेनों में सीट के लिए और स्टेशन के काउंटर पर टिकट को लेकर मारामारी मची है। किसी भी ट्रेन में 31 मार्च तक कंफर्म टिकट नहीं है। ऐसे में होली में घर आने वाले लोगों को सफर में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। या लोग बसों का सहारा लेने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


-

इस ट्रेनों में 31 मार्च तक नहीं है कंफर्म टिकट
-कप्तानगंज से दिल्ली जाने वाली 12557 सप्तक्रांति सुपर फास्ट ट्रेन में स्लीपर में 70 नंबर वेटिंग,थर्ड एसी में 36 और टू टियर एसी में 20 नंबर वेटिंग ,
दिल्ली से कप्तानगंज आने वाली 12558 सप्तक्रांति सुपर फास्ट ट्रेन में स्लीपर में 64,थर्ड एसी में 20और टू टियर ए सी में सात नंबर वेटिंग ,

कप्तानगंज से दिल्ली जाने वाली 15273 सत्याग्रह एक्सप्रेस में स्लीपर में 23,,थर्ड एसी में पांच और टू टियर एसी में चार नंबर वेटिंग है।

दिल्ली से कप्तानगंज जाने वाली 15274 सत्याग्रह एक्सप्रेस में स्लीपर में 72नंबर ,थर्ड एसी में 18,टू टियर एसी में तीन नंबर वेटिंग

कप्तानगंज से मुम्बई जाने वाली 19038अवध एक्सप्रेस में स्लीपर में 48,थर्ड ए सी में 46और टू टियर एसी में 15 नंबर वेटिंग है
मुम्बई से कप्तानगंज आने वाली 19037अवध एक्सप्रेस में स्लीपर में 98,थर्ड ए सी में 37 नंबरऔर टू टियर ए सी में 11 वेटिंग है

कोटा से कप्तानगंज आने वाली 19037अवध एक्सप्रेस में स्लीपर में 32नंबर,थर्ड एसी में 15नंबर और टू टियर ए सी में 16 नंबर वेटिंग है

कप्तानगंज से कोटा जाने वाली 19038 अवध एक्सप्रेस में स्लीपर में 48नंबर,थर्ड एसी में 46नंबर और टू टियर ए सी में 15नंबर वेटिंग है

---

28 मार्च तक इन ट्रेनों में नहीं है कंफर्म टिकट

-कप्तानगंज से दिल्ली जाने वाली 15557अमृत भारत एक्सप्रेस में स्लीपर में 135नंबर वेटिंग है,

कप्तानगंज से जम्मू तवी को जाने वाली 15653 अमरनाथ एक्सप्रेस में स्लीपर में नो सीट,थर्ड ए सी में 19और टू टियर एसी में 17नंबर वेटिंग है
--
29मार्च तक इन ट्रेनों में नहीं है कन्फर्म टिकट

कप्तानगंज से दिल्ली जाने वाली 14009 छपरा सत्याग्रह एक्सप्रेस में स्लीपर में 27नंबर और थर्ड ए सी में 18नंबर वेंटिंग है

दिल्ली से कप्तानगंज आने वाली 15558अमृत भारत एक्सप्रेस में स्लीपर में 75नंबर वेंटिंग है

जम्मू तवी से कप्तानगंज आने वाली 15654अमरनाथ एक्सप्रेस में स्लीपर में 166,थर्ड ए सी में 75नंबर और टू टियर एसी में 26 नंबर वेंटिंग है

----

30 मार्च तक नहीं है इन ट्रेनों में कंफर्म टिकट

दिल्ली से कप्तानगंज आने वाली 14010छपरा सत्याग्रह एक्सप्रेस में स्लीपर में 28और थर्ड ए सी में 8नंबर वेंटिंग है

----
-दिल्ली से आ रहा हूं और कप्तानगंज से सिवान जाना है कंफर्म टिकट नहीं मिलने के कारण जनरल कोच में कठिनाइयों के बीच यात्रा करनी पड़ी। होली पर घर आना जरूरी था। काउंटर से तत्काल टिकट के लिए तीन तीनों तक प्रयास किया, लेकिन नहीं मिला। -श्याम बिहारी, सिवान, सत्याग्रह एक्सप्रेस के यात्री
विज्ञापन
विज्ञापन

--
-दिल्ली निजी काम से गया था, लेकिन टिकट कंफर्म नहीं मिला। इसके लिए कई दिनों तक दिल्ली में परेशान रहा। इस चक्कर में चार दिनों तक यात्रा टालना पड़ा। होली की ट्रेनों और भीड़ बढ़ती जा रही है। कंफर्म टिकट नहीं मिलने के कारण तीन जगह ट्रेन बदलकर कप्तानगंज तक आया हूं। बहुत परेशानी हुई। -इंद्रजीत, कप्तानगंज कस्बा, सत्याग्रह एक्सप्रेस के यात्री
-
होली पर चलेंगी ट्रेनें, बढ़ेगा फेरा
-कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर 21 मार्च बृहस्पतिवार से चार फेरा के लिए स्वीकृत गोमतीनगर से छपरा के लिए पहली 05012 होली स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा। यह ट्रेन 21,23, 25 और 27 मार्च को गोमतीनगर से और 05011 ट्रेन 22,24,26 व 28 मार्च को छपरा से चलेगी। यात्रियों का कहना है कि होली के अवसर पर इस होली स्पेशल ट्रेन चलने से यूपी बिहार के सीमावर्ती जिलों के यात्रियों को विशेष राहत मिलेगी।

कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर वैसे तो चार फेरों के लिए छपरा-गोमतीनगर, दो फेरो के लिए छपरा-अमृतसर और एक फेरा के लिए छपरा-सिकंदराबाद तीन होली स्पेशल ट्रेनों को चलाए जाने को लेकर हरी झंडी दी है। इसमें होली स्पेशल के रूप में 05012 गोमतीनगर-छपरा एक्सप्रेस ट्रेन 21 मार्च,23 मार्च, 25 मार्च और 27 मार्च को गोमतीनगर से 14.00 बजे से चल कर 14.28 बजे बाराबंकी, 15.50 बजे गोंडा,18.20 बजे गोरखपुर,19.32 बजे कप्तानगंज,19.53 बजे रामकोला, 20.10 बजे पडरौना,20.42 बजे तमकुहीरोड,21.30 बजे थावे, 23.50 बजे मशरख होते हुए 00.05 बजे छपरा पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में 05011 ट्रेन छपरा से 5.45 बजे से चल कर 6.40 बजे मशरख,07.45 बजे थावे,08.45 बजे तमकुहीरोड, 09.15 बजे पडरौना, 09.45 बजे रामकोला, 10.10 बजे कप्तानगंज, 11.10 बजे गोरखपुर, 13.55 बजे गोंडा, 15.25 बजे बाराबंकी होते हुए 16.28 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी। जबकि 05049/05050 छपरा-अमृतसर होली स्पेशल साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन दो फेरा के लिए 22 मार्च व 29 मार्च को छपरा से अमृतसर के लिए 09.55 बजे से और 23 मार्च व 30 मार्च को 12.45 बजे अमृतसर से छपरा के लिए चलेगी। इसी तरह एक फेरा के लिए छपरा से सिकंदराबाद के लिए और सिकंदराबाद से छपरा के लिए 05051/ 05052 स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन चलेगी,जो 30 मार्च शनिवार को छपरा से और पहली अप्रैल को सिकंदराबाद से चलेगी।

-
-होली पर भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने इस रूट पर होली स्पेशल ट्रेन चलाएगा। इसकी तैयारी कर ली गई है। होली पर घर आने वाले यात्रियों के सहूलियत के लिए टिकट काउंटरों पर भी अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। भीड़ को देखते हुए ट्रेनों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। किसी तरह से यात्रियों को कोई परेशानी न हो। इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है। -अशोक कुमार पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed