फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   committment to follow dr. ambedkar

बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलने का लिया संकल्प

Tue, 14 Apr 2020 10:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
committment to follow dr. ambedkar
बलुआ गांव की दलित बस्ती में डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते सासंद विजय दूब? - फोटो : KUSHINAGAR
बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलने का लिया संकल्प
विज्ञापन

पडरौना। भाजपा कैंप कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र ने कहा कि भाजपा गठन काल से ही बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर को आदर्श मानती है। पार्टी की तरफ से मनाए जाने वाले राष्ट्रीय पर्वों में आंबेडकर जयंती समरसता दिवस के रूप में मनाई जाती है। उन्होंने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार शुक्ल, बैजनाथ मद्धेशिया, अशोक यादव, प्रदीप गुप्ता आदि ने लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर मंगलवार को सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ख्याल रखा गया। सांसद विजय कुमार दूबे ने रामकोला क्षेत्र में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। जिले के अन्य क्षेत्रों में भी सादगी के साथ डॉ. आंबेडकर को याद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने अपने घर ही डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई। उनके चित्र पर माल्यार्पण किया तथा आस-पास सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मौजूद अन्य लोगों से विचारों को प्रासंगिक बताया। इस दौरान नीरज सिंह बिट्टू सहित अन्य लोग मौजूद थे।
पडरौना के बसपा कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई। उनके चित्र पर पुष्पार्चन और माल्यार्पण कर उनकी जीवनी पर चर्चा की। इसके बाद शाम को लोगों में मोमबत्ती का वितरण किया गया। लोगों ने जयंती के अवसर पर मोमबत्ती जलाकर बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने की अपील की। इनमें मंडल सेक्टर प्रभारी सुरेश चंद्र भारती, पूर्व सांसद बालेश्वर यादव, असगर अली, विजेंद्र पाल उर्फ बबलू, जिलाध्यक्ष रमेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष शाहिद लारी, शंभू रावत, रामनाथ चौहान, संजय मौर्या, विजय कुमार, एजाज अहमद, रितेश कुमार सागर सहित अन्य लोग मौजूद थे।
खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के अंबेडकर नगर मोहल्ला निवासी पूर्व विधायक दीपलाल भारती ने अपने घर में डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्पार्चन कर नमन किया। भाजपा नेता डॉ. नीलेश मिश्र ने अपने कैंप कार्यालय पर डॉ. आंबेडकर को याद किया। इसी तरह भुजौली खुर्द में बसपा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुभाष गौतम ने घर पर ही डॉ. आंबेडकर की जयंती मनाई। हनुमानगंज गांव की मुसहर बस्ती में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर लोगों ने उन्हें याद किया। उसके बाद मुसहर बस्ती के जरूरतमंद परिवारों में राहत सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान शत्रुजीत शाही, जिला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल, मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश तिवारी, मंडल महामंत्री राजेश्वर सिंह, ग्राम प्रधान अभय यादव, सेक्टर प्रमुख जितेंद्र पांडेय, राहुल पांडेय आदि मौजूद थे।
रामकोला प्रतिनिधि के अनुसार कस्बा निवासी विश्वास अमीन के आवास पर भारत रत्न डॉ. बीआर आंबेडकर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया गया। उसके बाद बलुआ चौराहे पर केक काटकर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर कप्तानगंज के एसडीएम अरविंद कुमार, नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि उमेश गौंड़, ईओ अंबरीष कुमार सिंह, एसओ धर्मेंद्र सिंह, हियुवा के जिला महामंत्री व जिला पंचायत सदस्य फूलबदन कुशवाहा, अजय गोविंद राव शिशु, संतोष तिवारी, अशोक पांडेय, राधेश्याम दीक्षित, जेपी उपाध्याय, निखिल उपाध्याय, पल्लू शाही, संजू शाही, राजेश मिश्र, विश्वजीत गोविंद राव, आदित्य मिश्र, उदयभान कुशवाहा, हर्ष सूरी, विनोद गोविंद राव, अनिरुद्ब खरवार मौजूद थे।
जटहां बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए दांदोपुर गांव की मलीन बस्ती में मनाई गई। भाजपा नेता धनंजय तिवारी ने कहा कि आज की परिस्थिति में डॉ. भीमराव आंबेडकर का जन्मदिन मनाने की सार्थकता तभी है, जब हम अपने देशहित के प्रति जागरूक रहे। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि बलिराम गौंड़, केवल प्रसाद, फौजदार प्रसाद, प्रतोष खरवार, निरंजन शर्मा, दामोदर खरवार, संजीव दीक्षित, करुणेश्वर दीक्षित सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
मथौली बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, मोतीचक क्षेत्र के मथौली बाजार, लक्ष्मीपुर और विशुनपुरा गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। मौजूद लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए डॉ. आंबेडकर की जयंती मनाई और उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।
बोदरवार प्रतिनिधि के अनुसार, मंगलवरा को बोदरवार में भी डॉ. आंबेडकर की जयंती मनाई गई। लॉकडाउन में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्रीनिवास गुप्त, राजेश साहनी, राजकमल मद्धेशिया, राजेश गुप्ता, रामअशीष, मेवालाल, दुर्गेश, रामप्रवेश, गुड्डू, संदीप आदि उपस्थित थे।
‘सफलता के लिए ज्ञान जरूरी’
सेवरही। मंगलवार को सेवरही कस्बे में भी डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। मौजूद लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए डॉ. आंबेडकर की जीवनी पर चर्चा की।
सेवरही कस्बे के वार्ड नंबर-एक आंबेडकर नगर में आयोजित कार्यक्रम में पूर्वांचल व्यापार मंडल के अध्यक्ष पप्पू जायसवाल ने राष्ट्रगान के बाद कहा कि दु:खों से मुक्ति पाने के लिए संघर्ष जरुरी है। सही रणनीति के तहत संघर्ष के लिए शिक्षा जरूरी है। डॉ. भीमराव आंबेडकर ने समाज की उन्नति के लिए शिक्षा पर जोर दिया था।
शिक्षक महंत प्रसाद, सभासद प्रतिनिधि रिंकू गौतम, अमृता देवी, पोस्टमास्टर राधिका देवी, राहुल गौतम, सफाई कर्मचारी करन प्रसाद, अजय प्रसाद मौजूद रहे। बाद में नगर पंचायत सेवरही के चेयरमैन श्यामसुंदर विश्वकर्मा ने भी पहुंचकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई जयंती
लक्ष्मीगंज। भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती खोटही गांव की मलीन बस्ती में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मनाई। इसके बाद खोटही चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
इस दौरान लक्ष्मीगंज मंडल अध्यक्ष रामदेव कुशवाहा, मंडल मंत्री सुरेश सिंह, भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी बाल्मिकी पांडेय, गौरव, रजवंत मद्घेशिया, विवेक कुशवाहा, श्रीप्रकाश, अंबिका चौधरी मौजूद थे। इसी तरह लालाछपरा गांव की मलीन बस्ती में भी आंबेडकर जयंती मनाई गई। इस अवसर पर अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी कन्हैया चौधरी, लक्ष्मीगंज मंडल अध्यक्ष रामदेव कुशवाहा, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरिलाल कुशवाहा, हरेंद्र सिंह, राजन केशरी, नागेंद्र पांडेय, रामदास भारती, मनोज शिल्पकार, अनिरुद्ध शर्मा उपस्थित थे।
डॉ. आंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान
रहसू बाजार। क्षेत्र के रहसू बाजार में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। सामाजिक कार्यकर्ता संदीप प्रसाद ने डॉ. आंबेडकर के पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया। इस दौरान हेमंत कुमार, शिक्षक संजीव बरनवाल, अभिषेक सिंह, अच्छेलाल बरनवाल, शिव प्रसाद, संतोष सैनी मौजूद रहे।
अपने-अपने दरवाजे पर बनाई रंगोली
छितौनी। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के कई गांवों में लोगों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई। लोगों ने अपने-अपने दरवाजे पर आकर्षक रंगोली बनाई थी। यहां भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया। बुलहवा गांव के टेगरहां टोले में आंबेडकर जयंती पर प्रत्येक घरों के दरवाजे पर महिलाओं ने रंगोली बनाई। क्षेत्र के नरकहवा, बोधीछापर, रामपुर जंगल, केशवपट्टी, छितौनी, पनियहवा, मलहिया आदि गांवों में भी लोगों ने अपने घरों में ही आंबेडकर जयंती मनाई।

असाधारण प्रतिभा के धनी थे डॉ. आंबेडकर
कसया। मंगलवार को कसया में भी अलग-अलग संगठनों की ओर से आंबेडकर जयंती मनाई गई। लोगों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर को असाधारण प्रतिभा का धनी बताया।
कुशीनगर के विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने अपने आवास पर डॉ. आंबेडकर की जयंती मनाई। उन्होंने बुद्धनगरी वार्ड में आवश्यक खाद्य सामग्री व घर में निर्मित मास्क का वितरण किया। इस मौके पर ओमप्रकाश जायसवाल, विनय ठाकुर, जितेंद्र कुशवाहा, मुन्ना सिंह, राम प्रताप चौरसिया आदि मौजूद रहे। इसी तरह पूर्व चेयरमैन मुकेश्वर उर्फ पप्पू मद्धेशिया की मौजूदगी में भी डॉ. आंबेडकर की जयंती मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed