फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   commissioner warned not to violate social distancing and lockdown

लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंसिंग तोड़ने वालों पर हो सख्त कार्रवाई: मंडलायुक्त

Tue, 14 Apr 2020 10:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
commissioner warned not to violate social distancing and lockdown
लक्ष्मीपुर क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण करते कमिश्नर जयंत नार्लिकर। - फोटो : KUSHINAGAR
लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंसिंग तोड़ने वालों पर हो सख्त कार्रवाई: मंडलायुक्त
विज्ञापन

पडरौना। लॉकडाउन बढ़ने के बाद प्रशासन और अधिक सख्ती बरतने की तैयारी में जुट गया है। अब तक कोरोना वायरस से बचे कुशीनगर जिले में कोई व्यक्ति संक्रमित न हो इसके लिए हर जरूरी उपाय करने के निर्देश प्रशासन को दिए गए हैं। मंगलवार को मंडलायुक्त ने इसकी समीक्षा करते हुए अफसरों को लॉक डाउन व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए और अधिक सख्ती बरतने की हिदायत दी। साथ ही गेहूं खरीद व बैंकों से रुपये निकालने के लिए जुटने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए इस व्यवस्था के विकेंद्रीकरण पर ध्यान देने को कहा। राशन की दुकानों से भी अनाज वितरण में पूरी ईमानदारी बरतने की नसीहत दी गई।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त जयंत नार्लिकर ने कहा कि लाक डाउन का कड़ाई से पालन होना चाहिए। इसके लिए ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी यह देखें कि घर से बाहर निकलने वाला प्रत्येक व्यक्ति मुंह पर मास्क, गमछा या अथवा कोई कपड़ा जरूर बांधे हुए हो। अगर ऐसा नहीं हो रहा हो तो इसका पालन कराने के लिए केस भी दर्ज कराया जाना चाहिए। साथ ही यह भी जरूरी है कि गरीबों व जरूरतमंदों तक राशन व अन्य जरूरी सामग्री की आपूर्ति व्यवस्था बनी रहे। राशन की दुकानों पर नजर रखें और पैसा लेने अथवा वितरण में गड़बड़ी की शिकायतों का तुरंत निस्तारण कराते हुए लापरवाही बरतने वालों पर एफआईआर भी दर्ज कराया जाना चाहिए। मंडलायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग को विशेष रूप से सचेत करते हुए कहा कि सभी इकाइयों को सक्रिय रखा जाए और छोटी से छोटी सूचना को भी गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच कराई जाए जिससे कि अगर कहीं संक्रमित व्यक्ति मिले तो उसे तथा उसके संपर्क में आए लोगों को तुरंत उपचारित किया जा सके।
विज्ञापन

मंडलायुक्त बैंक शाखाओं पर जुट रही भीड़ व गेहूं क्रय केंद्र पर आने वाली भीड़ को लेकर बेहद सजग दिखे। उन्होंने अफसरों को निर्देशित किया कि पंचायतीराज विभाग की मदद से गांवों में कैंप लगाकर वहां डाक कर्मियों के माध्यम से लोगों को खाते से रुपया निकालने की सुविधा दी जाए जिससे कि लोगों को बैंकों तक न आना पड़े। इसी तरह गेहूं क्रय केंद्र पर भी भीड़ न लगे इसके लिए भी जरूरी उपाय किए जाएं। बैठक में नगर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को ठीक रखने के लिए सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया गया। साथ ही कोई भी अधिकारी बिना जिलाधिकारी के अनुमति के मुख्यालय न छोड़े इसका भी निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बैठक में डीएम भूपेन्द्र एस चौधरी, एसपी विनोद कुमार मिश्र, सीडीओ आनंद कुमार, सीएमओ एनपी गुप्ता समेत कई अफसर मौजूद थे।
सभी कर्मचारियों को मिले वेतन
बैठक के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों व अन्य कर्मचारियों के वेतन आदि पर भी चर्चा हुई। मंडलायुक्त ने डीएम को निर्देश दिया कि सभी इकाइयों की तरफ से अपने कर्मचारियों को लॉक डाउन की अविध में वेतन का भुगतान किया जाए, इसके लिए प्रयास होना चाहिए। अगर कहीं से वेतन नहीं मिलने की शिकायत आती है तो उस पर भी त्वरित कार्रवाई करते हुए वेतन दिलाने का प्रयास होना चाहिए।

लेवल-1 के समकक्ष अस्पताल का किया निरीक्षण
समीक्षा बैठक के बाद मंडलायुक्त ने राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय लक्ष्मीपुर का निरीक्षण किया। इस विद्यालय को लेवल वन के समकक्ष हॉस्पिटल बनाया जा रहा है। उन्होंने विद्यालय में साफ सफाई रखते हुए यहां पर कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए पूरी तैयारी रखने का निर्देश दिया। उन्होने सीएमओ को छोटी-छोटी सूचना पर भी त्वरित कार्रवाई करने एवं आयुष व पैरामेडिकल स्टाफ को प्रशिक्षित करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आरोग्य सेतु एप डाउन लोड करने के साथ ही दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed