फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Commissioner to be the reality of administration features of the mushar families

कमिश्नर ने मुसहर परिवारों की सुविधाओं की हकीकत जानी

Sat, 20 May 2017 11:58 PM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
कुशीनगर (ब्यूरो) Updated Sat, 20 May 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
Commissioner to be the reality of administration features of the mushar families
कमिश्नर ने मुसहर परिवारों की सुविधाओं की हकीकत जानी - फोटो : अमर उजाला

छितौनी। मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए अफसरों ने मुसहरों की अधिकता वाले गांवों का दौरा शुरू कर दिया है। शनिवार को कमिश्नर ने खड्डा क्षेत्र के महदेवा गांव में चौपाल लगाकर लोगों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली।

विज्ञापन

कमिश्नर अनिल कुमार दोपहर करीब 12 बजे महदेवा गांव के प्राथमिक विद्यालय में आयोजित चौपाल में पहुंचे। एक घंटा तक चली इस चौपाल में कमिश्नर ने बिजली, स्वच्छ पेयजल, सड़क, आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य, राशन, पेंशन, इंसेफेलाइटिस आदि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने केला की फसल के लिए प्रति हेक्टेयर दी जाने वाली 30 हजार रुपये की अनुदान राशि के बारे में बताया।

विज्ञापन

चौपाल में बाढ़ प्रभावित गांव मरचहवा, शिवपुर, विशेसरपुर आदि के बचाव के लिए बांध बनवाने की मांग की, जिसके लिए कमिश्नर ने प्रयास करने का आश्वासन दिया। जूनियर कक्षा के बच्चों से पहाड़ा सुनकर उन्हें शाबाशी दी। वहीं मातहतों को 25 मई से पहले मुसहर परिवारों को सभी सरकारी सुविधाओं से लैस करने का निर्देश दिया। इस दौरान सीडीओ केदारनाथ सिंह, एएसपी लालसाहब यादव, एसडीएम खड्डा जयशंकर पांडेय सहित कई विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed