{"_id":"686d67036d9414e3d105e855","slug":"commissioner-inspected-the-preparations-for-plantation-drive-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1019-141135-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पौधरोपण अभियान की कमिश्नर ने परखी तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पौधरोपण अभियान की कमिश्नर ने परखी तैयारी
Wed, 09 Jul 2025 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 09 Jul 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
हाटा। पौधरोपण के मेगा अभियान की तैयारी को लेकर मंगलवार को हाटा तहसील के सभागार में मंडलायुक्त अनिल ढींगरा न बैठक की। विभिन्न विभागों के अधिकारियों से तैयारियों के बाबत जानकारी ली। प्रत्येक विभाग के जिम्मेदारों से पौधरोपण के लक्ष्य और उसे पूरा करने के लिए उन लोगों की ओर से की गई तैयारी को जाना। इस दौरान कुछ अधिकारियों के सवाल-जवाब भी किए।
बैठक में मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने कहा कि पौधरोपण अभियान को सफल बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा रोपित पौधों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक लगाए गए पौधे की जीओ टैगिंग की जाए और नियमित रूप से उसकी निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
नौ जुलाई को एक दिवसीय विशेष पौधरोपण अभियान के अंतर्गत लगभग 39,72,500 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पौधरोपण के लिए विद्यालय परिसर, पंचायत भूमि, नदी व तालाबों के किनारे, सरकारी कार्यालय परिसर, आंगनबाड़ी केंद्रों सहित सार्वजनिक स्थलों को चिह्नित किया गया है।