फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Colours of poetry spread in the seminar of Nirala Shabd Samvad Manch

Kushinagar News: निराला शब्द संवाद मंच की गोष्ठी में बिखरे काव्य के रंग

Mon, 07 Sep 2026 02:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Colours of poetry spread in the seminar of Nirala Shabd Samvad Manch
पडरौना। शहर के हनुमान इंटरमीडिएट कॉलेज के सभागार में निराला शब्द संवाद मंच पडरौना की 60वीं कवि गोष्ठी हुई। विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

गोष्ठी का शुभारंभ डॉ. ओमप्रकाश द्विवेदी ‘ओम’ की गणेश वंदना और डॉ. माधुरी ‘मधु’ की सरस्वती वंदना से हुई। गोरखपुर के अवधेश नंद ने सवैया छंद ...खट-खट चौखट बंद करें मातु यशोदा जी... सुनाया। स्नेहा प्रदीप मिश्रा ने ...अपने भक्तों की प्यास बुझाने आए हैं..., जगदीश खेतान ने ...का इहे कहाई महंगाई, तनी बतलाईब महंगू भाई... सुनाया। पारसनाथ पांडेय ने ...बड़ा गुलजार लागे, आज गोकुल नगरिया... सुनाकर वाहवाही बटोरी। गोष्ठी में गोमल यादव, डॉ. बलराम राय, सत्यप्रकाश शुक्ल ‘बाबा’, भूपेंद्र राय ‘गंवार आदि ने अपनी-अपनी कविताएं सुनाईं। गोष्ठी की अध्यक्षता रामनरेश शर्मा और संचानलन डॉ. संजय मिश्र ने की। अंत मं कवि इंद्रजीत ‘इंद्र’ के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed