{"_id":"5810ef684f1c1b057fbc3113","slug":"colliding-with-the-truck-parked-vehicle-driver-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े ट्रक से टकराया वाहन, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़े ट्रक से टकराया वाहन, चालक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला कुशीनगर
Updated Wed, 26 Oct 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाटा कोतवाली अंतर्गत सुकरौली पेट्रोल पंप के सामने फोरलेन पर बुधवार की सुबह गोरखपुर की तरफ से आ रहा माल वाहन और पहले से खड़े ट्रक में टक्कर हो गई। इस हादसे में मालवाहन के चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
एटा जनपद के थाना जलेशर के नगला गोपाल गांव निवासी अशोक यादव मालवाहन से आगरा से सामान लेकर तमकुही जा रहा था। सुकरौली पेट्रोल पंप के सामने हाइवे पर खड़े ट्रक से टक्कर हो गई। मालवाहन के चालक अशोक की मौके पर ही मौत हो गई। बगल में बैठा एटा जिले के थाना जलेसर के गांव नगला गिरधारी निवासी खलासी ओमवीर यादव भी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल खलासी ओमवीर को इलाज के लिए प्राथामिक स्वास्थ्य केन्द्र सुकरौली पहुंचाया गया।