फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   CNG tanker explodes on the highway in Sukrauli town; people flee to save their lives.

Kushinagar News: सुकरौली कस्बे में हाईवे पर ब्लास्ट हुआ सीएनजी टैंकर, जान बचाकर भागे लोग

Tue, 13 Oct 2026 02:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
CNG tanker explodes on the highway in Sukrauli town; people flee to save their lives.
सुकरौली (कुशीनगर)। गोरखपुर-कसया हाईवे पर सुकरौली कस्बे में सोमवार को अपराह्न 2:45 बजे सीएनजी टैंकर में ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट के बाद टैंकर से तेजी से गैस का रिसाव होने लगा और कस्बे में अफरा-तफरी मच गई। ब्लास्ट की तेज आवाज से राहगीरों, दुकानदारों और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। खुद को बचाने के लिए लोग हाईवे की दोनों लेन पर इधर-उधर भागने लगे। इसी दौरान स्कूलों की छुट्टी भी हुई थी। गनीमत रही कि समय रहते स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सुकरौली कस्बे में लोग सामान्य दिनों की तरह आवाजाही कर रहे थे। स्कूलों की छुट्टी के बाद बच्चे सड़क से गुजर रहे थे, दुकानदार अपना व्यापार संभाल रहे थे कि अचानक सीएनजी टैंकर में ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट होते ही लोग इधर-उधर भागने लगे। कुछ ही देर पहले आसपास के स्कूलों की छुट्टी हुई थी, ऐसे में बच्चे भी घबराकर भागने लगे।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने हाईवे को 500 मीटर की दूरी तक खाली कर दिया और दोनों तरफ वाहनों की आवाजाही रोक दी। इस दौरान गोरखपुर-कसया हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। आधे घंटे तक हाईवे पर आवागमन पूरी तरह से ठप रहा। सीएनजी टैंकर गोरखपुर से कसया स्थित किसी पेट्रोल पंप पर जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने संभाली स्थिति, टैंकर को कस्बे से बाहर कराया: सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने टैंकर चालक राकेश से बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली और मौके पर जुटी भीड़ को नियंत्रित किया। इसके बाद यातायात व्यवस्था संभालते हुए सीएनजी टैंकर को कस्बे से बाहर सुरक्षित स्थान पर खड़ा कराया गया। स्थिति सामान्य होने के बाद हाईवे पर वाहनों का आवागमन फिर शुरू हो सका। स्कूलों की छुट्टी के समय कस्बे के व्यस्त मार्ग पर टैंकर में ब्लास्ट और गैस रिसाव की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चिंता बढ़ा दी। हालांकि, समय रहते पुलिस के पहुंचने और टैंकर को कस्बे से बाहर हटवाया। इसके बाद हालात संभल गए। इस दौरान किसी बड़े हादसे की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed