फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   CMU showed ambulance to CM and CMO

आईसीयूयुक्त एंबुलेंस को डीएम और सीएमओ ने दिखाई हरी झंडी

Tue, 18 Apr 2017 12:11 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
कुशीनगर (ब्यूरो) Updated Tue, 18 Apr 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
CMU showed ambulance to CM and CMO
एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला

 

विज्ञापन

पडरौना। गंभीर हालत से जूझ रहे रोगियों को तत्काल चिकित्सीय सुविधा देने सहित उन्हें अस्पताल तक पहुंचाने के लिए जिले को दो आईसीयूयुक्त 108 नंबर की एंबुलेंस मिली हैं। यह एंबुलेंस जिला अस्पताल के परिसर में खड़ी रहेंगी और आवश्यकता के अनुरूप उन्हें तत्काल मौके पर भेजा जाएगा। सोमवार को डीएम और सीएमओ ने इन एंबुलेंस को कलेक्ट्रेट से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

डीएम शम्भु कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वास्थ्य सेवाओं को और भी चुस्त व बेहतर बनाने के लिए सभी जनपदों के लिए चलता-फिरता आईसीयू एसीएस 108 नंबर का एंबुलेंस भेजा है। ये एंबुलेंस जिला अस्पतालों को उपलब्ध कराए गए हैं। इस जिले को दो एंबुलेंस मिली हैं। सीएमओ डॉ. सुदर्शन सोनकर ने कहा कि जीवनरक्षक प्रणालीयुक्त इस एंबुलेंस से जरुरतमंद व्यक्तियों को तत्काल चिकित्सीय सुविधा मिल जाएगी। उन्होंने बताया कि ये एंबुलेंस हेडेंजरी, हर्ट के मरीजों और दुर्घटनाओं में गंभीररूप से घायल लोगों के लिए होंगी। इससे पहले डीएम और सीएमओ ने एंबुलेंस में बैठकर इसकी कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी ली। इस दौरान भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी मारकंडेय शाही, सीएमएस डॉ. लालता प्रसाद, डिप्टी सीएमओ डॉ. ताहिर अली, वीपी पांडेय, एसएन पांडेय, रसाल श्रीवास्तव, अरविंद कुमार शर्मा, कुलदीप लाल, मेही लाल सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed