{"_id":"57d1a3c64f1c1b876a317f33","slug":"cmo-office-began-an-indefinite-dharna","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ कार्यालय पर बेमियादी धरना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ कार्यालय पर बेमियादी धरना शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला कुशीनगर
Updated Thu, 08 Sep 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन किया ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ से जुड़े कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को अपनी छह मांगों को लेकर सीएमओ कार्यालय पर बेमियादी धरना शुरू कर दिया। नाराज कर्मचारियों ने शुक्रवार से आकस्मिक सेवाएं भी बंद करने की चेतावनी दी।
सुबह 10 बजे ही सीएमओ दफ्तर पहुंचे संविदा कर्मचारी नारेबाजी करते हुए धरना पर बैठ गए। इनकी मांग है कि नियमित नियुक्तिओं में संविदा कर्मियों को वरीयता के साथ पद सृजित कर समायोजित किए जाय तथा रिजवी कमेटी की संस्तुतियों को लागू कराया जाए। इसके अलावा आउटसोर्सिंग बंद की जाए।
जिलाध्यक्ष डॉ. मैनेजर यादव ने कहा कि मांगों को पूरा करने के लिए शासन की तरफ से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो शुक्रवार से आकस्मिक सेवाएं भी बंद कर दी जाएगी। इस दौरान डॉ. दिलीप कुमार गुप्त, डॉ. विनोद सिंह, डॉ. सुमित मिश्र, डॉ. प्रमोद नारायण, राकेश कुमार, डा. अंजू सहित काफी संख्या में संविदा कर्मचारी मौजूद रहे।