फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   CM remained in Khabrabhar for 39 minutes, village turned into police camp for four hours

Kushinagar News: खभराभार में 39 मिनट रहे सीएम, चार घंटे पुलिस छावनी में तब्दील रहा गांव

Mon, 05 Feb 2024 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 05 Feb 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
CM remained in Khabrabhar for 39 minutes, village turned into police camp for four hours
कप्तानगंज। खभराभार गांव में पूर्व विधायक और गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह के घर निजी कार्यक्रम में रविवार को बारिश के बावजूद योगी आदित्यनाथ पहुंचे। 39 मिनट कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सीएम का हेलीकाप्टर उड़ गया। कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, दयाशंकर सिंह भी पहुंचे। सीएम की सुरक्षा को लेकर चार घंटे तक गांव पुलिस छावनी में तब्दील रहा।
विज्ञापन


खभराभार गांव में रविवार को दोपहर 1.48 बजे सीएम का हेलीकाप्टर हेलीपैड पर उतरा। इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच सीएम अतुल सिंह के घर पहुंचे। कुछ देर बाद कुशीनगर एयरपोर्ट से उतरने के बाद सड़क मार्ग से जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह का काफिला कार्यक्रम में पहुंचा। सीएम योगी आदित्यनाथ वीआईपी पंडाल में मौजूद सांसद विधायक और हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। इसके बाद अतुल सिंह के पत्नी मीना सिंह ,बेटा ब्लॉक प्रमुख विशाल सिंह और बहू अनामिका सिंह से मुलाकात कर आशीर्वाद दिए। ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष विशाल सिंह अभी बात कह रहे थे कि दूसरे कमरे में बैठी परिवार की महिलाओं पर नजर पड़ी तो सीएम उनके पास पहुंचे। सीएम को अपने बीच पाकर परिवार के सदस्य खुश दिखे। ब्लॉक प्रमुख विशाल सिंह के बेटे तेजस सिंह को सीएम ने पुचकरा।
विज्ञापन

--
गांव में आने-जाने से वालों पर रही पुलिस नजर
-खभराभार गांव के पास पंचायत भवन के सामने बने पार्किंग में ही सभी गाड़ियों को खड़ा करने की व्यवस्था थी। उसके बाद गांव के चारों तरफ पुलिस का पहरा था। सीएम के आने से कुछ देर पहले से ही गांव में आने-जाने वाले बाहरी लोगों को पुलिस ने रोक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

0

इन लोगों के साथ सीएम की रही अलग व्यवस्था

-कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दुबे, गोरखपुर के सांसद रवि किशन, बांसगांव के सांसद कमलेश पासवान, पूर्व गृह राज्य मंत्री कुंवर आरपीएन सिंह, रविंद्र दास, खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेमचंद मिश्रा, जिला अध्यक्ष दुर्गेश राय, पडरौना विधायक मनीष जायसवाल, विधायक पीएन पाठक, विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, विधायक विनय प्रकाश गौड़, पडरौना ब्लॉक प्रमुख आशुतोष सिंह बहुगुणा, आनंद मिश्रा आदि के साथ सीएम अलग पंडाल में कुछ देर तक रहे।

--

हिंदू युवा वाहिनी का रहा दबदबा, सीएम ने भी दी तवज्जो
-गोरखपुर-बस्ती मंडल के अलावा आजमगढ़, मऊ, बलिया तक के हिंयुवा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। जय श्री राम के नारे से पूरा पंडाल गूंजायमान हो गया। जयश्रीराम का नारा सुनकर सीएम मुस्कराने लगे। हेलीपैड से घर तक जयश्रीराम का नारा गूंजता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed