{"_id":"5d2238e58ebc3e6c935ce395","slug":"cm-minutely-observed-in-review-kushinagar-news-gkp313034554","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम ने हर विभाग की टटोली नब्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम ने हर विभाग की टटोली नब्ज
विज्ञापन
कुशीनगर के जिला अस्पताल का निरीक्षण करने जाते सीएम योगी आदित्य नाथ। साथ में मंत्री सूर्य प्रताप ?
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम ने हर विभाग की टटोली नब्ज
कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा, किसान, व्यापारी हर किसी की सुविधा का ख्याल रखने की हिदायत
पडरौना। सीएम योगी आदित्यनाथ ने समीक्षा बैठक के दौरान हर विभाग की नब्ज टटोली। कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा, किसान, व्यापारी हर किसी की सुविधा का ख्याल रखने के लिए अफसरों को निर्देश दिया। साथ ही कड़ी हिदायत भी दी कि लापरवाही पर कोई बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले पुलिस लाइन में पौधरोपण किया। कलेक्ट्रेट सभागार में देवरिया, महराजगंज और कुशीनगर के अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। पौधरोपण, संचारी रोग नियंत्रण और स्कूल चलो अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान किया। कहा कि थाना, तहसील, विकास खंडों को संवेदनशील बनाकर कार्य तथा उद्योग बंधु की बैठक भी नियमित होनी चाहिए।
सीएम ने कहा कि कुशीनगर को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाने के लिए भी कार्य करें। सभी अधिकारी जनप्रतिनिधियों को भी सुनें तथा उनके पत्रों पर समुचित कार्रवाई करें और उससे अवगत भी कराएं। उन्होंने महराजगंज के डीएम को एसडीएम सदर की तहसील बदलने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने पशुओं को खुला छोड़ने वालों को चिह्नित कर भारी जुर्माना लगाने को कहा। काजी हाउस और गौ संरक्षण केंद्र में पशुओं के चारे-पानी एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पॉलिथीन एवं थर्माकोल के खिलाफ निरंतर कार्रवाई की जाए। साथ ही उसके दुष्प्रभाव के बारे में भी लोगों को जागरूक किया जाए। शौचालय निर्माण की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी शौचालयों का जियो टैगिंग 15 दिनों में पूरा कराने तथा लगातार बने हुए शौचालयों का निरीक्षण करते हुए उन पर इज्जत घर लिखवाने का निर्देश दिया। उन्होंने चेताया कि यदि जेई या एईएस से किसी की मौत होती है तो उसके लिए जिला प्रशासन के साथ डीपीआरओ भी जिम्मेदार होंगे।
आयुष्मान भारत योजना में 15 दिनों के अंदर गोल्डेन कार्ड का वितरण सुनिश्चित करने को कहा। रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा सड़कों के निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान देने की हिदायत दी। नई सड़क 5-6 वर्ष तक बिना मरम्मत के चलनी चाहिए। कार्यदायी संस्था भी उसका रखरखाव करे। उन्होंने ई-पॉस मशीन से राशन वितरण, गेहूं क्रय में किसानों के समर्थन मूल्य का भुगतान, गन्ना किसानों के भुगतान की भी समीक्षा की। जल संरक्षण के लिए गांव के तालाबों से कब्जा हटवाने तथा लुप्त हो रही नदियों को जीवित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
मुसहर बस्तियों की सुविधाओं पर भी सीएम ने दिया जोर-
उन्होंने कहा कि मुसहर बस्तियों में सभी को राशनकार्ड एवं अन्य सुविधाएं अनिवार्य रूप से मिलें। यदि भूख या बीमारी से किसी की मृत्यु होती है तो डीएम एवं संबंधित अधिकारी उसके लिए जिम्मेदार होंगे तथा उनके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। गौ संरक्षण केंद्र के निर्माण की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि जो भी गौ संरक्षण केंद्र बनने बाकी हैं, उन्हें तत्काल पूर्ण कराया जाए। उन्होंने इस कार्य में जनसहभागिता भी बढ़ाए जाने के लिए निर्देशित किया।
सीएम ने कानून व्यवस्था की भी समीक्षा की
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि बालिका विद्यालयों के पास सादी वर्दी में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाए। एंटी रोमियो स्क्वॉयड को और भी प्रभावी बनाया जाए। नाबालिग बच्चियों के साथ होने वाली घटनाओं में प्रभावी कार्रवाई कर उनकी फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कराई जाए तथा दोषियो को जल्द से जल्द सजा दिलाई जाए।
सीएम ने यह भी निर्देश दिया कि फुट पेट्रोलिंग तथा डायल 100 की नियमित जांच करने तथा गलत काम करने वाले किसी भी व्यक्ति को सुरक्षा न दें। उन्होंने कहा कि भू-माफिया के खिलाफ टीम बनाकर सरकारी जमीनों से कब्जा हटवाएं तथा अपराधों की साप्ताहिक, पाक्षिक एवं मासिक समीक्षा भी करें। उन्होंने कहा कि जेलों का औचक निरीक्षण भी किया जाए। बैठक में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह, कमिश्नर जयंत नर्लिकर, कुशीनगर डीएम डॉ. अनिल कुमार सिंह, डीएम देवरिया अमित किशोर, डीएम महराजगंज अमरनाथ उपाध्याय, एडीजी दावा शेरपा, आईजी जेएन सिंह सहित तीनों जनपदों के एसपी, सीडीओ एवं जिलास्तरीय अधिकारी, सांसद, विधायक एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे।