फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   cm meeting with muslim dharmguru

‘कोरोना संक्रमण रोकने में मदद करें धर्मगुरु’

Tue, 13 Apr 2021 11:13 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
cm meeting with muslim dharmguru
‘कोरोना संक्रमण रोकने में मदद करें धर्मगुरु’
विज्ञापन

- मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने धर्मगुरुओं से की बात
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। मंगलवार को मुख्यमंत्री व राज्यपाल ने विभिन्न धर्मगुरुओं के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मीटिंग की। इस दौरान कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों को जागरूक करने की अपील की गई।

बैठक की शुरूआत में बताया गया कि वर्ष 2020 की तुलना में दूसरा फेज भयावह है। पिछले वर्ष दो मार्च को आगरा से संक्रमण की शुरुआत हुई। सबसे अधिक जनसंख्या वाला प्रदेश होने के बावजूद भी संक्रमण की दर, कोविड मृत्यु दर के मामले में यूपी अन्य प्रदेशों से बेहतर स्थिति में था। लेकिन दूसरी लहर तेज है। होली, कृषि कार्य तथा पंचायत चुनाव के लिए दूसरे राज्य से आए लोगों के चलते संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। बैठक में सभी धर्मगुुरुओं से अपील की गई कि वे अधिक से अधिक लोगों तक जागरूकता फैलाएं जिससे कि इस महामारी पर नियंत्रण पाया जा सके। इस बैठक में डीएम एस राजलिंगम, एडीएम विंध्यवासिनी राय, एएसपी अयोध्या प्रसाद सिंह सहित विभिन्न धर्मों के धर्मगुरु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed