फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   CM gifts projects worth Rs 21.34 billion with agricultural university

Kushinagar News: सीएम ने दी कृषि विवि के साथ 21.34 अरब की परियोजनाओं की सौगात

Mon, 11 Mar 2024 03:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 11 Mar 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
CM gifts projects worth Rs 21.34 billion with agricultural university
कुशीनगर। सीएम योगी आदित्यनाथ रामाभार स्तूप के पास महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का भूमि पूजन किया। साथ ही 21.34 अरब की 483 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत प्रदेश के 20 हजार किसानों को सोलर पंप की स्थापना के लिए प्रमाण पत्र दिया। इसके अलावा 25 जिलों के 49 ब्लॉकों में 49 किसान कल्याण केंद्रों का शिलान्यास तथा राज्य स्तरीय विराट किसान मेले का शुभारंभ बटन दबाकर किया।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि कृषि क्षेत्र में विशिष्ट अनुसंधान, नवाचार और शोध कार्य को बढ़ावा मिलेगा। किसानों को उच्च गुणवत्ता के बीज एवं उत्तम तकनीक की उपलब्धता के साथ प्रतिकूल मौसमी परिस्थितियों में फसल उत्पादन की तकनीक के ज्ञान की भी प्राप्ति होगी। इस विश्वविद्यालय से पूर्वी उत्तर प्रदेश के दस जिलों तथा देवरिया,गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, बस्ती,संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर, आजमगढ़, बलिया और मऊ को प्रत्यक्ष लाभ के साथ बिहार और पड़ोसी देश नेपाल के किसानों को भी लाभ मिलेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय तथा संचालन ने पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही व रंजना त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान प्रभारी मंत्री सतीश शर्मा, कृषि राज्य मंत्री सरदार बलदेव सिंह 'ओलख' राज्य सभा सदस्य व पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह, खड्डा के विधायक विवेकानंद पांडेय, फाजिलनगर के विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, रामकोला के विधायक विनय प्रकाश गोंड,जिला पंचायत अध्यक्ष सावित्री जायसवाल,बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह, गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह, चेयरमैन किरन जायसवाल, पूर्व विधायक नंद किशोर मिश्र, नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.बिजेंद्र सिंह समेत तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

--
जिले में 1:25 घंटे रहे सीएम, 18 मिनट किया संबोधन


कसया। कुशीनगर में कृषि विवि का शिलान्यास करने आए सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम स्थल पर 1:25 घंटे रहे। उनका हेलीकॉप्टर 3:05 बजे हेलीपैड पर उतरा। वहां से सीधे शिलान्यास स्थल पर पहुंचे और 3:11 बजे शिलान्यास पूजन शुरू किया, जो 3:15 बजे तक चला। उसके बाद सीएम योगी कृषि मेला का भ्रमण कर प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उसके बाद मंच पर 3:31 बजे पहुंचे। सीएम 4:04 बजे संबोधन शुरू किए और 4:22 बजे तक संबोधित किए। उनका हेलीकॉप्टर 4:30 बजे उड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
दिखाई की लघु फिल्म
कसया। कुशीनगर में महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान मंच से केंद्र व प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई जा रही विकास परख योजनाओं को एक लघु फिल्म के माध्यम से दिखाया गया। जिसमें लोगों को किस तरह से सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है, और किस क्षेत्र में किस योजना के तहत कितने लोग लाभान्वित हो रहे है। चल रहे कार्यक्रम के बीच में इस फिल्म को प्रदर्शित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed