फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Clothing distribution done on World Disabled Day

Kushinagar News: विश्व दिव्यांग दिवस पर किया गया वस्त्र वितरण

Wed, 04 Dec 2024 12:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 12:54 PM IST
विज्ञापन
Clothing distribution done on World Disabled Day
कसया। विश्व दिव्यांग दिवस पर मंगलवार को वीर अब्दुल हमीद नगर पिपरहिया में दिव्यांगजनों में ऊनी वस्त्र का वितरण किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अभय पांडेय ने योजनाओं के बारे में बताया और उसका अधिकाधिक लाभ लेने की अपील की। मौजूद दिव्यांगजनों की समस्याओं को सुना और निस्तारण का भरोसा दिया। नयी दिशा को आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।

पूर्व प्राचार्य डॉ. दया शंकर तिवारी ने कहा कि दिव्यांगता को अभिशाप और अपने को असहाय न समझें। आपके साथ पूरा समाज खड़ा है। विशिष्ट अतिथि पूर्व प्राचार्य प्रो. अमृतांशु शुक्ल ने दिव्यांगजनों से मन की निराशा दूर कर आगे बढ़ने की बात कही। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। संचालन सचिव डॉ. हरिओम मिश्र, अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष प्रो सीमा त्रिपाठी ने एवं आभार ज्ञापन संयोजक अभिषेक शर्मा ने किया। इस दौरान डॉ. सत्यप्रकाश, नरेंद्र नाथ त्रिपाठी, राजेश शुक्ल, कृष्णमोहन, आशुतोष मिश्र, सोनू तिवारी, सत्यजीत सिंह, नीलेश तिवारी, ममता कश्यप, विनीत शुक्ल, शिवम पटेल, राहुल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed