फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Closed shops

बंद रहीं दुकानें

Thu, 27 Apr 2017 11:42 PM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 27 Apr 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
Closed shops
प्रदर्शन किया - फोटो : अमर उजाला
एक सप्ताह पूर्व जोकवा बाजार में हुए स्टूडियो संचालक के बेटे की हत्या के मामले का अब तक पर्दाफाश न होने से नाराज व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को दुकानें बंदकर विरोध जताया और धरना दिया। जोकवा और फाजिलनगर व्यापार मंडल के साथ स्थानीय लोगों ने भी पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए दो दिन के भीतर मामले का खुलासा करने की मांग की। आंदोलन कर रहे लोगों ने तुर्कपट्टी एसओ को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी कि पर्दाफाश न होने पर दो दिन बाद वे लोग फोरलेन हाइवे जाम करेंगे। 
विज्ञापन

बीते शुक्रवार 21 अप्रैल को जोकवा बाजार निवासी आनंद पांडेय के बड़े बेटे बिट्टू की बदमाशों ने दोपहर एक बजे स्टूडियो में ही हत्या कर दी थी। डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया था। एसपी राजू बाबू सिंह ने घटना के शीघ्र अनावरण का आश्वासन दिया था। परंतु सात दिन बाद भी खुलासा तो दूर पुलिस को घटना की वजह तक पता नहीं चली। इससे नाराज लोगों ने बृृहस्पतिवार को जोकवा बाजार में व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुकेश कुमार और राजन शुक्ल की अगुवाई में दुकानें बंदकर विरोध प्रदर्शन किया तथा बाजार में ही धरना दिया। धरना को फाजिलनगर व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव और महामंत्री अमरनाथ पांडेय ने भी पहुंचकर समर्थन दिया। आंदोलन कर रहे व्यापारियों ने अन्य लोगों ने मौके पर पहुंचे एसओ तुर्कपट्टी श्यामलाल यादव को ज्ञापन सौंपते हुए 48 घंटे में मामले का खुलासा करने एवं अपराधियों के गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान  अंगद गुप्ता, मोहन गोंड़, डॉक्टर मदन यादव, श्रीकृष्ण उपाध्याय, अशोक जायसवाल, लोकेश, विनोद पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed