फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Cleanliness Fortnight will start in council schools from tomorrow

Kushinagar News: परिषदीय स्कूलों में कल से चलेगा स्वच्छता पखवाड़ा

Sat, 31 Aug 2024 05:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 31 Aug 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness Fortnight will start in council schools from tomorrow
पडरौना। परिषदीय स्कूलों में एक से 15 सितंबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जाएगा। 15 दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में परिषदीय विद्यालयों के बच्चों और शिक्षकों के साथ समुदाय के लोग भी सक्रिय रूप से हिस्सा लेंगे। इसको लेकर विभाग की तरफ से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन

स्वच्छता पखवाड़ा के पहले दिन स्वच्छता शपथ दिलाई जाएगी। इसमें छात्र, शिक्षक और स्टॉफ के साथ ही अन्य नागरिकों की भी सहभागिता होगी। शपथ दिलाने के बाद विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम और गतिविधियां शुरू होंगी। निर्धारित कार्यक्रमों और गतिविधियों को अवकाश पड़ने की स्थिति में अगले दिन होने वाले कार्यक्रमों के साथ संपन्न कराया जाएगा। इसके लिए बीएसए की तरफ से बीईओ को निर्देश जारी किए गए हैं। प्रथम सप्ताह में विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक होगी और इसमें स्वच्छता के संबंध में जानकारी दी जाएगी। बच्चों के माता-पिता और शिक्षकों की बैठक में साफ-सफाई और हाथ धोने, मास्क का प्रयोग करने और सामाजिक दूरी के महत्व को बताया जाएगा।
विज्ञापन


0

ये होंगे कार्यक्रम
- दो व तीन सितंबर को स्वतंत्रता जागरूकता दिवस
- चार व पांच सितंबर को ओल्ड स्कूल
- छह सितंबर को ग्रीन स्कूल मुहिम
- सात व आठ सितंबर को स्वच्छता प्रतिभागिता दिवस
- नौ व 10 सितंबर को हाथ धुलाई दिवस
- 11 सितंबर को व्यक्तिगत स्वतंत्रता दिवस
- 12 सितंबर को स्वच्छ विद्यालय प्रदर्शनी दिवस
- 13 व 14 सितंबर को स्वच्छता कार्य-कलाप दिवस
- 15 सितंबर- पुरस्कार वितरण दिवस

0


परिषदीय स्कूलों में स्वच्छता पखवाड़ा मनाए जाने को लेकर शासनादेश प्राप्त हुआ है। उसी अनुरूप सभी बीईओ व प्रधानाध्यापकों को निर्देशित कर दिया गया है। - डॉ. रामजियावन मौर्या, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed