फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Cleaning of the pond and Chhath Ghat was done

Kushinagar News: पोखरे और छठ घाट की कराई गई सफाई

Fri, 24 Oct 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 24 Oct 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Cleaning of the pond and Chhath Ghat was done
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक क्षेत्र में आस्था और सूर्योपासना के महापर्व छठ को लेकर क्षेत्र में श्रद्धा और तैयारी का माहौल दिखने लगा है। बृहस्पतिवार को विभिन्न गांवों में स्थित पोखरों और घाटों पर सफाई अभियान चलाया गया। सौरहा खुर्द, पिपरा वर सिवान, कुर्मी पट्टी, सिंगहा, पचपेड़, विजयपुर आदि गांवों में तालाब, नदी घाट और ताल किनारे बने घाटों की सफाई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मिलकर कर रहे हैं। सफाई के साथ ही घाटों पर मिट्टी का समतलीकरण, बांस-बल्लियों से बैरिकेडिंग शुरू हो गई है। ग्राम प्रधान सुरेंद्र कुशवाहा व शंभू गुप्ता ने बताया कि छठ पर्व आस्था, संयम और पर्यावरण से जुड़ा लोकपर्व है। इस बार छठ पूजा पर बगही सूर्य सरोवर, नौरंगिया पोखरा और सौरहा पोखरा पर प्रमुख घाटों पर विशेष आकर्षण देखने को मिलेगा। प्रशासन द्वारा प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा की भी पुख्ता तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed