फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Cleaning of community toilet tank in Trilokpur Khurd

Kushinagar News: त्रिलोकपुर खुर्द में हुई सामुदायिक शौचालय की टंकी की सफाई

Mon, 15 Jan 2024 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 15 Jan 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Cleaning of community toilet tank in Trilokpur Khurd
मंसाछापर। त्रिलोकपुर खुर्द गांव में स्थित सामुदायिक शौचालय की टंकी की रविवार को सफाई कराई गई। एक महीने से टंकी भर गई थी। गंदा पानी सड़क पर बह रहा था। इससे लोग परेशान थे। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होते ही रविवार को टंकी की सफाई कराई गई।
विज्ञापन

विशुनपुरा ब्लॉक के त्रिलोकपुर खुर्द गांव में सामुदायिक शौचालय की टंकी भर गई थी। टंकी का गंदा पानी सड़क पर बह रहा था। आसपास के दुकानदार काफी परेशान थे। दुकानदारों का आरोप था कि ग्राम प्रधान और सचिव से शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं होती थी। लोगो की शिकायत के बाद अमर उजाला ने रविवार के अंक में इस खबर को प्रकाशित किया था। डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी ने खबर का संज्ञान लेते हुए तत्काल टंकी की सफाई करवाने का निर्देश दिया। रविवार की सुबह ही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि वशिष्ठ पांडेय ने मशीन लगाकर टंकी की सफाई करा दी। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि सामुदायिक शौचालय की टंकी की सफाई करा दी गई है, अब कोई समस्या नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed