फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Cleaning of canals, now waiting for water

Kushinagar News: नहरों की हुई साफ-सफाई, अब पानी का इंतजार

Fri, 30 Dec 2022 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Cleaning of canals, now waiting for water
नहरों की हुई साफ-सफाई, अब पानी का इंतजार
विज्ञापन

- पंपिंग सेट से हो रही गेहूं की सिंचाई, पानी छोड़ने की मांग
गुरवलिया बाजार। क्षेत्र में नहरों की साफ-सफाई का काम पूरा हो चुका है, लेकिन अभी तक पानी की आपूर्ति नहीं शुरू हुई है। इसलिए किसान पंपिंग सेट चलाकर गेहूं के फसल की सिंचाई कर रहे हैं। लोगों ने अविलंब नहरों में पानी छोड़ने की मांग सिंचाई विभाग के अधिकारियों से की है।
क्षेत्र के अधिकांश किसानों ने नवंबर माह में गेहूं की बुवाई कर दी थी, जिससे उनके पौधे सिंचाई लायक हो गए हैं। तमकुही विकास खंड के अधिकतर गांवों में चाफ नहर से जुड़े रजबाहों और माइनरों का जाल बिछा हुआ है। धर्मपुर नहर,जोकवा रजवाहा, भेलया रजबाहा आदि नहरों व रजबाहों से पचास से अधिक गांव जुड़े हैं। इनकी साफ-सफाई का काम जल्द ही पूरा कराया गया है, लेकिन इनमें अभी तक पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के देवपोखर के विशाल सिंह, दुर्गेश सिंह, दुरखिया के रामअवध ओझा, जनार्दन राय, सोन्दिया बुजुर्ग के देवेंद्र पांडेय, दिलीप सिंह ,बेलवा के वशिष्ठ मिश्र, गिरीश सिंह, लोकनाथ सिंह, मुकेश यादव, विजय श्रीवास्तव, सतीश गुप्ता, रामप्रीत प्रसाद, ओमप्रकाश जायसवाल, रमेश गोंड आदि किसानों ने बताया कि नहरों, रजबाहों में पानी नहीं होने से लोग पंपिंग सेट चलाकर किसान सिंचाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सिंचाई विभाग के अवर अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि कुछ नहरों की सफाई काम चल रहा है। जनवरी माह की शुरुआत में सभी नहरों, रजबाहों में पानी की आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed