फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Clay samples from farms, sent labs.

 खेतों से लिए मिट्टी के नमूने,भेजा लैब

Sun, 19 Nov 2017 11:00 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Sun, 19 Nov 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
Clay samples from farms, sent labs.
खेत से नमूने लेते कृषि विभाग के कर्मचारी। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
गुरवलिया बाजार। तमकुही क्षेत्र के कई ग्राम पंचायतों में रविवार को मिट्टी की जांच के लिए नमूने लिए गए। नमूने लेने का यह कार्यक्रम कृषि विभाग ने मिट्टी पहचानों अभियान के तहत शुरू किया है। कर्मचारियों ने किसानों को खेत की मिट्टी की जांच कराने के फायदे भी बताए।
विज्ञापन


धान की फसल कटने के बाद इन दिनों किसानों के खेत खाली हो चुके हैं। इसलिए उन्हें खेतों में अंधाधुंध उर्वरकों के प्रयोग रोकने और मिट्टी की सेहत जांचने के लिए कृषि विभाग की ओर से मिट्टी पहचानो अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान से जुड़े कर्मचारियों ने रविवार को श्रीराम पट्टी, सोंदिया बुजुर्ग, बेलवा, तिरमासाहुन आदि गांवों के किसानों के खेतों से मिट्टी के नमूने एकत्रित किए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
विज्ञापन


क्षेत्रीय कर्मचारी चंद्रशेखर कुशवाहा ने किसानों को बताया कि मिट्टी पहचानो अभियान का मूल उद्देश्य किसानों के खेतों की मिट्टी में मौजूद पोषक तत्वों की जांच करना है, ताकि इस बात की जानकारी प्राप्त की जा सके कि खेतों में किन पोषक तत्वों की कमी है। साथ ही उसे समय रहते दूर किया जा सके। उन्होंने किसानों को जरुरी टिप्स भी दिए। बताया कि किसानों को वर्तमान समय में अपने खेतों में गोबर व हरी खाद का प्रयोग करने की जरुरत है। इससे खेत की उर्वरा शक्ति में वृद्घि होगी। मिट्टी की जांच से इस बात का भी पता चल जाएगा कि भूमि में फास्फोरस, पोटाश व नाइट्रोजन की उपलब्धता कितनी है। साथ ही खेतों में गेहूं और अन्य फसलों के लिए कितनी खाद का प्रयोग करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान रामअवध ओझा, नंदलाल यादव, छेदी राय, चिरंजीव ओझा, भोला राय, प्रभात लाल श्रीवास्तव, भरदुल यादव, खिलखिला यादव, भोला ओझा आदि किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed