फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Clash over putting up election board for village head candidate; chased at gunpoint; FIR lodged against 25 individuals.

Kushinagar News: प्रधान प्रत्याशी का बोर्ड लगाने पर मारपीट, बंदूक लेकर दौड़ाया, 25 पर प्राथमिकी

Sat, 18 Apr 2026 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 18 Apr 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Clash over putting up election board for village head candidate; chased at gunpoint; FIR lodged against 25 individuals.
पडरौना। कोतवाली क्षेत्र में प्रधान प्रत्याशी का होर्डिंग लगाने को लेकर विवाद दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। दबंगों ने धारदार हथियारों और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसमें सात से अधिक लोगों को घायल कर दिया। पूर्व प्रधान पर लाइसेंसी बंदूक लेकर दौड़ाने का आरोप है।
विज्ञापन

मारपीट में घायल एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस इस मामले में पुलिस ने पूर्व प्रधान समेत 25 लोगों पर हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के जंगल अमवा गांव निवासी अफजल अंसारी प्रधान पद पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार कर रहे हैं, दो दिन पूर्व सुबह करीब नौ बजे गांव के चौराहा पर पहले से पूर्व चुन्नू लारी उर्फ उमर फारूकी का होर्डिंग लगा था। होर्डिंग हटाकर अफजल अंसारी अपना होर्डिंग लगाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। पूर्व प्रधान चुन्नू लारी उर्फ उमर फारूकी पक्ष के लोग लाठी डंडा और धारदार हथियार लेकर पहुंचे और अफजल अंसारी पक्ष के लोगों की पिटाई करने लगे। आरोप है कि पूर्व प्रधान चुन्नू लारी ने ललकारते हुए लाइसेंसी बंदूक लेकर मारने के लिए दौड़ा लिया। प्रधान पद के लिए चुनाव की तैयारी कर रहे अफजल के पिता मुंसर्रम के सिर में चोट लगने से उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इसके अलावा शाहिद, सुरेश, बृजेश और रिजवान भी घायल है।

कोतवाल ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि अफजल अंसारी की तहरीर पर पूर्व प्रधान चुन्नू लारी उर्फ उमर फारूख, लारी देवान, सखर्दी निजाम, लहरी, बरहन, कैफ, राजा, खुर्शीद, टुनटुन, औरंगजेब, अलीउल्लाह, इमामुद्दीन, मुश्ताक, शैकत, अब्दुल हमीद, सुहेल, अजुबा, मोनू, वाहिद, सैफ, आसिफ, काेहिनूर, सुहेल, मुजाहिद, नुरैन पर हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed