{"_id":"64e50558de581fe0d40ab624","slug":"clash-in-2-groups-kushinagar-news-c-7-1-gkp1031-281425-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बगहा में धार्मिक जुलूस में दो पक्ष भिड़े, वाहनों में लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बगहा में धार्मिक जुलूस में दो पक्ष भिड़े, वाहनों में लगाई आग
Wed, 23 Aug 2023 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 23 Aug 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
बगहां में दो पक्षों में हुए बवाल के बाद हालात सम्भालने में जुटी पुलिस ।संवाद
विज्ञापन
खड्डा (कुशीनगर)। बिहार के बगहा क्षेत्र में सोमवार को एक समुदाय के धर्मस्थल के पास से गुजर रहे धार्मिक जुलूस के विरोध में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इस पर मंगलवार को भी बवाल हो गया। कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। 12 लोग घायल हो गए, जिसमें पुलिसकर्मी और पत्रकार भी शामिल हैं। बवाल से राष्ट्रीय राजमार्ग-727 पर दो घंटे तक आवागमन ठप रहा। इलाके में दो दिनों के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।
बगहा नगर के रतनमाला मुहल्ले में हर साल की तरह यात्रा निकाली गई थी। जैसे ही यात्रा एक धर्मस्थल के पास पहुंची तो दूसरे पक्ष के लोग विरोध करने लगे। दोनों तरफ से शुरू हुआ वाद-विवाद पथराव व मारपीट में बदल गया। स्थानीय पुलिस स्थिति संभालने की कोशिश की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। अराजकतत्वों ने कई वाहनों में तोड़फोड़ करके आग के हवाले कर दिया। जिलाधिकारी और एसपी भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और स्थित को काबू किया। संवाद