{"_id":"6ab2dd732a377d5d27037d73","slug":"city-to-get-relief-from-traffic-jams-survey-for-new-bridge-begins-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-168575-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: शहर को जाम से मिलेगी निजात, नए पुल के लिए सर्वे शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: शहर को जाम से मिलेगी निजात, नए पुल के लिए सर्वे शुरू
विज्ञापन
पडरौना। शहर में आवागमन सुगम बनाने की दिशा में प्रस्तावित नए पुल के निर्माण की प्रक्रिया मंगलवार को एक कदम और आगे बढ़ी। गायत्री मंदिर के पास बड़ी गंडक नहर पर बनने वाले पुल के लिए राजस्व और निर्माण विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर भूमि का सर्वे किया। टीम ने प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण करने के साथ भूमि की सीमाओं का जायजा लिया और राजस्व अभिलेखों से उसका मिलान किया।
बड़ी गंडक नहर पर वर्तमान में एक ही पुल होने के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। प्रस्तावित दूसरे पुल के निर्माण के बाद शहरवासियों को जाम की समस्या से स्थायी निजात मिलने की उम्मीद है। पुल निर्माण के लिए मंगलवार को पहुंची टीम ने स्थल की भौतिक स्थिति और उपलब्ध भूमि का जायजा लिया। इसके बाद राजस्व अभिलेखों के आधार पर संबंधित भूमि का चिन्हांकन किया गया।
भूमि से संबंधित आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुल निर्माण की अगली कार्रवाई शुरू की जाएगी। डीएम (भूमि सुधार/भू-अर्जन अनुभाग) कार्यालय की ओर से 17 सितंबर को जारी पत्र में प्रस्तावित पुल के निर्माण के लिए आवश्यक भूमि संबंधी कार्रवाई पूरी करने और राजस्व अभिलेखों के आधार पर प्रक्रिया आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए थे। इसी के क्रम में मंगलवार को राजस्व और निर्माण विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर भूमि का सर्वे और चिन्हांकन किया।
विज्ञापन
इस दौरान राजस्व निरीक्षक योगेंद्र गुप्ता, सदर लेखपाल संतोष गुप्ता, पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर प्रमोद त्रिपाठी, विजय प्रताप सिंह समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।