फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Christmas: Birthday celebrations in churches and homes

क्रिसमस : चर्च व घरों में मना जन्मोत्सव

Thu, 26 Dec 2024 05:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 26 Dec 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
Christmas: Birthday celebrations in churches and homes
पडरौना। प्रभु यीशु के अनुयायियों ने क्रिसमस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। रात में जहां उनके जन्म पर केक काटकर खुशियां मनाईं, विद्यालयों में झांकियां सजाई गईं और कैरल सिंगिंग हुई। बुधवार को गिरजाघरों में प्रार्थना सभाएं हुईं। चर्च के पादरी ने प्रभु यीशु का संदेश पढ़कर सुनाया, जिसके बाद लोगों ने उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। बाद में सभी ने एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। पडरौना क्षेत्र के परसौनी कला में स्थित बेरुआ चर्च में सुबह करीब आठ बजे से ही ईसाई धर्म के लोग तथा प्रभु यीशु के अनुुयायी इकट्ठे होने शुरू हो गए थे। दस बजे चर्च में प्रार्थना सभा हुई, जिसमें प्रीस्ट अमूल्या मसीह ने चर्च में पवित्र बाइबिल के वचनों के अनुसार मानव को बचाने, उसे पापों से मुक्ति दिलाने और मानव धर्म से जुड़ी अन्य बातें बताईं। उसके बाद सभी ने मानव कल्याण के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। मिशन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने प्रभु ईसा मसीह की जीवनी पर आधारित नाटक, गीत और झलकियां प्रस्तुत किया। अंत में बच्चों और बड़ों को उपहार भेंटकर एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी गई।
विज्ञापन

इस दौरान सुभान, जयवंत, जॉन पी फेड्रीक, हना थामस, ज्योति, सिमरन, श्सलीन, कैरोलीना, राहुल मसी, रोनीत, सोलोमन, इशीका, रोशनी, एस पीटर आदि मौजूद रहे। छितौनी प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के बेलवनिया स्थित ज्ञान ज्योति विद्यालय परिसर में बुधवार को क्रिसमस का त्योहार मनाया गया।
विज्ञापन

इसमें विद्यालय के बच्चों ने प्रभु ईसा मसीह के जीवन पर आधारित झांकी प्रस्तुत की। फादर ने कहा कि प्रभु का जीवन सबके कल्याण के लिए हुआ, उन्होंने एक गरीब के घर जन्म लेकर यह जता दिया कि सबसे बड़ा पुण्य मानवता की सेवा है। समाज में तमाम कुरीतियों को दूर करने के लिए अपना जीवन कष्ट में व्यतीत किया, लेकिन मानवता और प्रेम को कभी नहीं छोड़ा। इस दौरान ईसाई धर्म से जुड़े लोगों ने एक दूसरे को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी। कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार, सच्चिदानंद इंटर काॅलेज में क्रिसमस-डे का आयोजन किया गया। इसमें बालक येशु मसीह का जन्म एक त्याग और सेवा के रूप में मनाया गया और उनके जन्म को ले कर प्रार्थना कार्यक्रम का भी आयोजन कर उनके आदर्शों अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य फादर अब्राहम, डायरेक्टर फादर संतोष, सहायक डायरेक्टर बिल्सन, डाॅ. मोली पाल, सिस्टर रंजीतम, सषमा, सिस्टर आलिया आदि मौजूद रहे। तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार, सेवरही क्रिश्चियन हॉस्पिटल स्थित चर्च में बुधवार को क्रिसमस-डे धूमधाम से मनाया गया। लोगो ने कैंडल जला कर सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। सेवरही के क्रिश्चियन लेप्रोसी हॉस्पिटल परिसर में स्थित चर्च में शुक्रवार को ईशा मसीह का जन्मदिन क्रिसमस-डे के रूप में धूमधाम से मनाया गया। चर्च में बने दो क्रिसमस ट्री के पास फोटो खिंचवाने के लिए युवाओं की भीड़ देखी गई। डॉ. संजीव चरण सहित अन्य कर्मचारियों ने चर्च में कैंडल जला कर सुख,शांति व समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed