{"_id":"60d0975b8ebc3e29df21a58d","slug":"chori-in-shop-kushinagar-news-gkp3989078148","type":"story","status":"publish","title_hn":"म्यूजिक रिकार्डिंग स्टूडियो में चोरी, पुलिस पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
म्यूजिक रिकार्डिंग स्टूडियो में चोरी, पुलिस पहुंची
विज्ञापन
गंगुआ चौराहे पर स्थित म्यूजिक रिकार्डिंग स्टूडियो में रविवार की रात में चोरी हो गई। संवाद न्यूज ?
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्यूजिक रिकार्डिंग स्टूडियो में चोरी, पुलिस पहुंची
- गंगुआ गांव के चौराहे पर स्थित है दुकान
- रोशनदान के रास्ते दुकान में दाखिल हुए थे चोर
संवाद न्यूज एजेंसी
समउर बाजार। पटहेरवा थाना क्षेत्र के गंगुआ गांव के चौराहे पर स्थित म्यूजिक रिकार्डिंग स्टूडियो में रोशनदान के रास्ते घुसे चोरों ने कीमती सामान चुरा लिया। सोमवार को स्टूडियो खोलने पहुंचे व्यापारी को इसकी जानकारी हुई। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की।
गंगुआ निवासी अशोक आर्य समउर-तमकुही मार्ग पर स्थित गांव के ही चौराहे पर म्यूजिक रिकार्डिंग स्टूडियो संचालित करते हैं। शनिवार और रविवार को साप्ताहिक लॉकडाउन के कारण स्टूडियो बंद था। इसका फायदा उठाकर चोरों ने रोशनदान के रास्ते अंदर घुसकर मिक्सिंग मशीन, एक हब चेंजर, साइडकार्ड, माइक, वीडियो कैमरा, कंप्यूटर आदि चुरा लिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुकान में जांच पड़ताल की। पटहेरवा थाने के एसओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर भेजी गई थी। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।