{"_id":"66ff2b056ccdc29def0c0c26","slug":"chitranshs-role-is-leading-in-serving-the-country-santosh-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-124169-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश सेवा में चित्रांश की भूमिका अग्रणी : संतोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश सेवा में चित्रांश की भूमिका अग्रणी : संतोष
Fri, 04 Oct 2024 05:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 04 Oct 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
कसया। नगर के एक स्कूल में बुधवार की रात चित्रांश कल्याण समिति का स्थापना दिवस व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व देवी सरस्वती व चित्रगुप्त महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। अध्यक्षता कर रहे सेवानिवृत जिला व सत्र न्यायाधीश संतोष श्रीवास्तव ने कहा कि चित्रांश समाज के लोग सर्वसमाज के विकास के लिए कार्य करते हैं। समाज के विभिन्न घटक को जोड़े रखने में यह समाज भूमिका निभा रहा है। यह देश की बहुत बड़ी सेवा है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री चित्रांश समाज के आदर्श हैं। उनका जय जवान जय किसान का नारा आज भी प्रासंगिक है।
नगरपालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि राकेश जायसवाल ने कहा कि देश के विकास में चित्रांश समाज अग्रणी भूमिका निभा रहा है। यह सब शिक्षा के प्रति समाज की जागरूकता से संभव हो रहा है। ब्लाक प्रमुख विंध्यवासिनी श्रीवास्तव ने आह्वान किया कि राजनीतिक के क्षेत्र में समाज के लोग आगे आएं। कार्यक्रम को डाॅ. अनिल कुमार सिन्हा, डाॅ. आशीष श्रीवास्तव, एडवोकेट वीरेंद्र श्रीवास्तव, मनीष कुमार श्रीवास्तव आदि ने संबोधित किया।
अनन्या, यथार्थ, अंबिका, मिष्टी नंदनी, नव्या, मिंजल आदि ने मनोहरी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। अतिथियों का स्वागत व सम्मान अध्यक्ष कृष्णप्रताप, चंद्रकांत, रजनीश, सुधांशु, अभिषेक, अटल, राजन, विपिन, मधुलिका श्रीवास्तव, शांति श्रीवास्तव ने किया। आभार ज्ञापन जय प्रकाश श्रीवास्तव ने किया। संचालन ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव व विकास श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान लोकतंत्र रक्षक सेनानी ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव, वरिष्ठ एडवोकेट रविंद्रलाल श्रीवास्तव, चिकित्सक डाॅ. नित्यानंद श्रीवास्तव, एडवोकेट आलोक श्रीवास्तव, रंजना श्रीवास्तव व अर्चना श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।