फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Child's body stopped for four hours to register case

Kushinagar News: केस दर्ज कराने के लिए चार घंटे रोका बच्चे का शव

Sun, 23 Feb 2025 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 23 Feb 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Child's body stopped for four hours to register case
खड्डा। पोस्टमार्टम के बाद दरवाजे पर बच्चे का शव रखकर पड़ोसी पर केस दर्ज कराने के लिए परिजनों ने रविवार को धरना दिया। इसकी जानकारी होने पर पहुंचे इंस्पेक्टर ने परिजनों से वार्ता की और बिसरा रिपोर्ट आने के बाद केस दर्ज करने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

खड्डा थाना क्षेत्र के ग्रामसभा भेड़ी जंगल गांव निवासी सन्नी की 18 माह की बच्ची राधा शुक्रवार की शाम को दरवाजे पर खेल रही थी। आरोप है कि खेलते-खेलत वह पड़ोसी के घर चली गई और पड़ोसियों ने उसे कीटनाशक पीला लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार की शाम को बच्चे का शव घर पहुंचा। उसे दफनाने के बजाए रविवार को सुबह करीब छह बजे परिजन दरवाजे पर शव लेकर धरने पर बैठ गए। इसकी जानकारी होने पर दो सिपाही पहुंचे और शव को दफनाने की बात कही। इस पर परिजनों ने केस दर्ज होने तक शव न दफनाने की बात कही। मामला बढ़ता देख इंस्पेक्टर पहुंचे और धरना दे रहे परिजनों को समझाया। इसके बाद घर वाले शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध है। बिसरा रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। उन्हें समझाया गया तो उन्होंने शव को दफना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed