{"_id":"672006b6cd3a8ccd1404d2e4","slug":"childrens-sports-competition-and-educational-function-started-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-125567-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं शैक्षिक समारोह शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं शैक्षिक समारोह शुरू
Tue, 29 Oct 2024 03:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 29 Oct 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। जिला स्टेडियम में सोमवार को दो दिवसीय 29वीं बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं शैक्षिक समारोह शुरू हुआ। पहले दिन बालक व बालिका वर्ग की दौड़ के अलावा लंबी कूद, खोखो, श्रुतलेख, सुलेख, मानचित्र आदि प्रतियोगिताएं हुईं। विजेताओं को मेडल और प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया गया।
पीडी जगदीश त्रिपाठी, वरिष्ठ कोषाधिकारी सुनील यादव और बीएसए डाॅ. राम जियावन मौर्य ने ध्वजारोहण कर बाल खिलाड़ियों के परेड की सलामी ली और प्रज्वलित मशाल को गत वर्ष की चैंपियन अस्मिता को सौंपा। जूनियर स्तर बालक वर्ग 600 मीटर की दौड़ में अंकेश प्रथम और नंदकिशोर द्वितीय रहे। जूनियर स्तर बालिका वर्ग की 600 मीटर में अस्मिता प्रथम व हसीना द्वितीय रहीं। 400 मीटर बालक वर्ग में दिलीप प्रथम व प्रमोद द्वितीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में वंदना प्रथम व काजल द्वितीय स्थान पर रहीं।
100 मीटर दौड़ में नंदकिशोर प्रथम व अर्जुन द्वितीय और बालिका वर्ग में परी ने प्रथम व अस्मिता ने द्वितीय स्थान हासिल किया। प्राथमिक स्तर 50 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में बालक वर्ग के प्रिंस, बालिका वर्ग की अंतिमा पाल, 400 मीटर बालक वर्ग के प्रिंस व बालिका वर्ग में संजू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पीटी विशेष प्रदर्शन में हाटा विजेता व तमकुहीराज तहसील के बहिराबारी के छात्र उपविजेता घोषित हुए। जिन्नास्टिक, योग के बालक व बालिका वर्ग में हाटा, लंबी कूद, खोखो, श्रुतलेख, सुलेख मानचित्र आदि प्रतियोगिताएं हुईं।
विज्ञापन
खेल प्रतियोगिता को बीईओ रजनीश द्विवेदी, जया राय, जयंत भारती, राजेश कुमार, विजयपाल नारायण त्रिपाठी, सुधीर कुमार, अमित कुमार चौहान, मुकेश नारायण मिश्र, अमितेश कुमार, शिक्षक नेता राजेश शुक्ल, राजेंद्र सिंह, छेदी प्रसाद, राजकुमार सिंह, अरुणेंंद्र राय, अविनाश शुक्ल आदि ने संबोधित किया।
खेल संयोजक बीईओ सुरेंद्र बहादुर सिंह, खेल सचिव डाॅ. प्रभात चंद राय, जिला व्यायाम शिक्षक अनिल कुमार मिश्र, रेनूबाला सिंह, अमित श्रीवास्तव, नवनीत तिवारी, धर्मेंद्र सिंह आदि की देखरेख में प्रतियोगिताएं हुईं।