फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Children are suffering from cold, cough and fever due to changing weather.

Kushinagar News: बदलते मौसम में बच्चों को हो रहा सर्दी, खांसी और बुखार

Wed, 08 Nov 2023 01:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Children are suffering from cold, cough and fever due to changing weather.
जिला अस्पताल के एईएस वार्ड में भर्ती बच्चे। संवाद
- ज्यादा परेशानी बढ़ी तो हो सकता है निमोनिया
विज्ञापन



पडरौना। मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। सुबह शाम ठंड पड़ने लगी है, जबकि दिन में धूप निकलने के कारण मौसम गरम रह रहा है। इसका प्रभाव बच्चों की सेहत पर पड़ रहा है। बच्चे सर्दी, खांसी जुकाम और बुखार की चपेट में आ रहे हैं। अस्पतालों में बाल रोग विशेषज्ञ के यहां लोग बच्चों को लेकर पहुंच रहे हैं।
इधर, करीब एक माह से सुबह-शाम ठंड बढ़ती जा रही है, लेकिन इसका आभास दिन में नहीं हो रहा है। दिन में धूप होने के कारण बच्चे भी खेलने लग रहे हैं। ऐसे में बच्चों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। पडरौना के पुरुष एवं नेत्र चिकित्सालय के बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. सुभाष प्रसाद बताते हैं कि इस मौसम में बच्चों को सर्दी, खांसी और बुखार हो जा रहा है। सर्दी-खांसी ज्यादा होने पर बच्चों को निमोनिया होने का खतरा रहता है। इसके अलावा उन्हें सांस फूलना, गले से घड़घड़ाहट की आवाज आना, बच्चों के दम मारने की स्थिति भी उत्पन्न हो जाती है।
विज्ञापन

इसके लिए सावधानी बरतने की जरूरत है। सुबह-शाम उन्हें गर्म कपड़े पहनाएं, लेकिन धूप होने पर उन्हें उतारकर हल्के कपड़े पहना दें। ताकि पसीना न होने पाए। क्योंकि गर्म कपड़े दिन में भी पहने रखने से पसीना होगा और शाम को भी उसे पहने रहने से सर्द-गर्म हाेने पर बच्चा बीमार पड़ सकता है। उन्हें हल्का गुनगुना पानी दें। सर्दी, खांसी या बुखार की ज्यादा परेशानी होने पर डॉक्टर को दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed