फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Children are facing the weather, dry cough increases the problem

Kushinagar News: मौसम की मार झेल रहे बच्चे, सूखी खांसी ने बढ़ाई परेशानी

Thu, 26 Dec 2024 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 26 Dec 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Children are facing the weather, dry cough increases the problem
पडरौना। मेडिकल कॉलेज के ओपीडी में मौसम की मार से बीमारों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है। सोमवार को 640 मरीज अस्पताल में सूखी खांसी और बुखार के पहुंचे। सर्दी जुकाम के साथ-साथ गला बैठने की समस्या रोगियों में थी। डाॅक्टरों ने दवा देने के साथ गर्म पानी में नमक और फिटकिरी डालकर गरारा देने की सलाह दी।
विज्ञापन




मेडिकल कॉलेज में इन दिनों ऐसे मरीज पहुंच रहे हैं जो डॉक्टर से इशारों में अपनी दिक्कत बयां कर रहे हैं। कारण ठंड की वजह से उनका गला में खराश की समस्या है। उन्हें सूखी खांसी से बेदम होना पड़ रहा है। इन दिनों पुरवाई का बढ़ता वेग तापमान को न सिर्फ तेजी से निचले पायदान पर धकेल रहा है, बल्कि ठिठुरन भी सुबह-शाम अधिक महसूस हो रही है। सर्दी-जुखाम- बुखार के मरीज तो बढ़ ही रहे हैं, सूखी खांसी की अधिकता के कारण गला बैठने की दिक्कत अधिक बढ़ गई है। रोगियों की मानें तो खांसी के साथ गले में दर्द के बाद गला बैठ जा रहा है, जिससे पांच से छह दिन इशारे में बात करनी पड़ती है। चिकित्सकों का कहना है कि सर्दी में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने से लोगों को सर्दी, जुकाम, बुखार व गले में संक्रमण आम दिक्कत है। गला बैठने पर गर्म पानी में नमक और फिटकिरी डालकर नियमित गरारा करें इससे लाभ होगा। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आंवला से बने उत्पाद फायदेमंद हो सकते हैं।
विज्ञापन


----------



ठंड के कारण बुखार व गले में संक्रमण की समस्या व खांसी लोगों में बढ़ रही है। गर्म पानी सेवन के साथ गर्म भोजन पदार्थ ग्रहण करें। सावधानी बरतें जिससे ठंड से बचाव हो सके। दिक्कत होने पर त्वरित अस्पताल में दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. उपेंद्र चौधरी चेस्ट रोग विशेषज्ञ, मेडिकल कॉलेज

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed