{"_id":"60f079348ebc3e6fb721e33c","slug":"child-s-body-found-in-sugarcane-field-kushinagar-news-gkp401992122","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने के खेत में मिला बालक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ने के खेत में मिला बालक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ने के खेत में मिला बालक का शव
सेवरही(कुशीनगर)। थानाक्षेत्र के राजपुर बगहां गांव के सात वर्षीय बालक का शव बृहस्पतिवार को सुबह गन्ने के खेत में मिला। बालक बुधवार को दिन के तीन बजे से लापता था। पुलिस शक के आधार पर तीन व्यक्तियों को थाने लाकर पूछताछ कर रही है।
राजपुर बगहां गांव के भीम सिंह का सात वर्षीय पुत्र कुंदन बुधवार को दिन के तीन बजे से लापता था। शाम तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई और उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। परिजनों ने गुमशुदगी की सूचना पिपराघाट पुलिस चौकी पर दी। इसके बाद सीओ फूलचंद कन्नौजिया, एसओ एमके चतुर्वेदी और सेवरही चौकी इंचार्ज राजेश कुमार मिश्र और पिपराघाट के चौकी इंचार्ज शमशेर यादव पुलिस कर्मियाें के साथ पहुंचे तथा घरवालों से पूछताछ के बाद मामले में छानबीन शुरू कर दी। बालक के घरवालों ने दो-तीन दिन पहले पट्टीदारी में हुए विवाद की जानकारी दी। संदेह के आधार पर पुलिस तीन व्यक्तियों को थाने लाई और पूछताछ की। बाद में पुलिस ने रात के एक बजे बालक का शव गन्ने के खेत से बरामद कर लिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के बाद बालक के घर में मातम छाया हुआ है। कुंदन दो भाइयों में छोटा था। उससे छोटी साढ़े चार बर्ष की बहन प्रिया है। सेवरही थाने के एसओ एमके चतुर्वेदी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।