फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Child dies due to electrocution in pole, ruckus by keeping dead body at electricity substation

Kushinagar News: पोल में करंट उतरने से बच्चे की मौत, बिजली उपकेंद्र पर शव रखकर हंगामा

Thu, 23 May 2024 04:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 23 May 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
Child dies due to electrocution in pole, ruckus by keeping dead body at electricity substation
सुल्तानपुर गांव में विद्युत कर्मचारियों के खिलाफ धरना देते लोगों से बात करती पुलिस।
फाजिलनगर। बिजली के पोल में करंट उतरने से बुधवार को बच्चे की मौत हो गई। नाराज गांव वाले शव लेकर बिजली उपकेंद्र पर पहुंचे और कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। लोगों का तेवर देख कर्मचारी उपकेंद्र छोड़कर भाग निकले। करीब एक घंटे तक नाराज लोगों ने प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया तो लोग शांत हुए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके चलते एक घंटे तक आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन

पटहेरवा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी अशोक खरवार का छह वर्षीय बेटा कार्तिक हमउम्र बच्चों के साथ बिजली पोल में करंट उतर गया और चपेट में आने से कार्तिक अचेत हो गया। परिजन उन्हें फाजिलनगर सीएचसी ले गए,जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद नाराज गांव वाले सीएचसी से शव लेकर बिजली उपकेंद्र पहुंचे और बिजली कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन करने लगे। लोगों को देख उपकेंद्र पर मौजूद एसएसओ, लाइनमैन, जेई भाग गए। एक घंटे तक उपकेंद्र पर लोगों ने प्रदर्शन और हंगामा किया। मौके पर चौकी प्रभारी रविभूषण राय पहुंचे और नाराज लोगों से बात किया। लोगों ने ड्यूटी पर तैनात बिजली कर्मियों पर केस दर्ज कराने की मांग किए। पुलिस ने केस दर्ज करने का आश्वासन दिया तो लोग शव पोस्टमार्टम के लिए जाने दिया। दिन में दो से तीन बजे तक 50 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति ठप रही। सीओ जितेंद्र कालरा ने बताया कि पोल में करंट उतरने से बच्चे की मौत हो गई। नाराज लोगों ने प्रदर्शन किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed