Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Chief Veterinary Officer arrested while accepting a bribe of Rs 30,000

Kushinagar News: 30 हजार रुपये रिश्वत लेते मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी गिरफ्तार

Sun, 01 Nov 2026 02:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Chief Veterinary Officer arrested while accepting a bribe of Rs 30,000
विजलेंस की गिरफ्त में आरोपी मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ।
लघु नंदिनी कृषक समृद्धि योजना का अनुदान दिलाने के नाम पर मांगे थे 50 हजार रुपये, बातचीत के बाद 30 हजार में तय हुआ था सौदा
विज्ञापन

विजिलेंस टीम ने विकास भवन स्थित कार्यालय से दबोचा, कर्मचारियों के विरोध के बीच आरोपी को गाड़ी में बैठाकर ले गई टीम

कुशीनगर। लघु नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के तहत सरकारी अनुदान दिलाने के नाम पर 30 हजार रुपये रिश्वत लेते मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (सीवीओ) को सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। गोरखपुर से आई विजिलेंस टीम ने शनिवार को विकास भवन स्थित कार्यालय में कार्रवाई की। गिरफ्तारी के दौरान कर्मचारियों ने विरोध किया लेकिन टीम आरोपी को साथ ले गई। आरोपी बस्ती जिले के हरैया तहसील का रहने वाला है।
सतर्कता अधिष्ठान के अनुसार, तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के बरवाराजा पाकड़ निवासी दिनेश कुमार गुप्ता ने शिकायत की थी कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में लघु नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के तहत सरकारी अनुदान दिलाने के नाम पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. शांति प्रकाश द्विवेदी ने उनसे 50 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता के काफी अनुरोध करने पर 30 हजार रुपये में सौदा तय हुआ।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था। इसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान गोरखपुर से लिखित शिकायत की। प्राथमिक जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया के निर्देश पर ट्रैप टीम गठित की गई। निरीक्षक शैलेंद्र कुमार राय के नेतृत्व में टीम ने शनिवार को जाल बिछाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि डॉ. शांति प्रकाश द्विवेदी ने शिकायतकर्ता से कार्यालय में 30 हजार रुपये नकद लिए। इसी दौरान पहले से मौजूद सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने उन्हें रंगेहाथ पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान कार्यालय के कर्मचारियों ने विरोध किया। हालांकि, टीम आरोपी अधिकारी को अपने साथ गाड़ी में बैठाकर ले गई। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
आरोपी मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. शांति प्रकाश द्विवेदी बस्ती जिले के हरैया तहसील का निवासी है। इससे पहले वह अयोध्या में तैनात थे। करीब चार माह पूर्व उनकी तैनाती कुशीनगर में हुई थी।

रिश्वत मांगने पर यहां करें शिकायत

सतर्कता अधिष्ठान ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी सरकारी कार्य के बदले यदि कोई लोकसेवक रिश्वत की मांग करता है तो इसकी शिकायत भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन नंबर 9454401866 और 9454401870 पर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed