फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   chief secretary video confrencing with dm

सप्ताह में एक बार अन्य विभागों का निरीक्षण करेंगे डीएम

Mon, 01 Feb 2021 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
chief secretary video confrencing with dm
वीडियो कोंफ्रंसिंग के माध्यम से विकास कार्यक्रमों की समीक्षा करते डीएम एस राज लिंगम।संवाद न्यू? - फोटो : KUSHINAGAR
सप्ताह में एक बार अन्य विभागों का निरीक्षण करेंगे डीएम
विज्ञापन

मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अफसरों से की चर्चा, दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। सोमवार को मुख्य सचिव ने प्रदेश के समस्त मंडलायुक्त/जिलाधिकारी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विकास कार्यों की स्थिति की जानकारी ली। इस ऑनलाइन बैठक में मुख्य रूप से गोल्डन कार्ड बनाने, पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं अफसरों के समय से दफ्तर में बैठन के निर्देश दिए गए। डीएम को सप्ताह में एक बार अन्य विभागों के कार्यालय की जांच कर अफसरों व कर्मचारियों को समय से उपस्थित रहने के लिए निर्देशित करने को कहा गया।

सूचना विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार बैठक में कहा गया कि जिन जिलों में लक्ष्य के सापेक्ष अब भी गोल्डेन कार्ड नहीं बन सके हैं वहां के अधिकारी कार्य में तेजी लाएं। इसके अलावा जन औषधि केंद्रों को संचालित करते हुए जेनरिक दवाओं की उपलब्धता के निर्देश दिए गए। कोविड टीकाकरण की समीक्षा दौरान कम प्रगति वाले जनपद के संबन्धित अधिकारियों से जवाब तलब किया गया। साथ ही अगले चरण में छूटे हुए सभी स्वास्थ्यकर्मियों के टीकाकरण के लिए निर्देशित किया गया। नमामि गंगे, जलापूर्ति, हर घर जल योजना अन्तर्गत जनपद स्तर पर हो रहे कार्यों की गुणवत्ता की जांच के लिए निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए। मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी को कार्यालय में समय से उपस्थित होने के साथ ही सप्ताह में एक बार विभिन्न विभागों का निरीक्षण कर शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। डीएम एस राजलिंगम ने सीडीओ अन्नपूर्णा गर्ग व एडीएम विंध्यवासिनी राय, डीडीओ शेषनाथ चौहान, सीएमओ डॉ. नरेंद्र प्रसाद गुप्त, डीपीआरओ राघवेंद्र दिवेदी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed